थ्रोबैक में सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जाता है। अगर खास मौका हो तो जाहिर है सितारों की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। अब एक ऐसी ही अभिनेत्री की तस्वीर सामने आई है जिनके अभिनय का लोहा हर कोई मानता है।
हूबहू मां की तरह दिखती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, बहन के जन्मदिन पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये अभिनेत्री कोई और नहीं तब्बू हैं। 4 नवंबर को तब्बू ने अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दूसरे सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तब्बू की बहन फरहा नाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों बहनें नजर आ रही हैं। तब्बू हूबहू अपनी मां की तरह नजर आती हैं। बचपन की एक अन्य तस्वीर में तब्बू की मां दोनों बेटियों को गोद में लिए हुए हैं।

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान... दुनिया में सबसे सुंदर और सबसे ज्यादा टैलेंटेड।'
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
1980 में फिल्म 'बाजार' से डेब्यू करने वालीं तब्बू ने अपने करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी।
देव आनंद ने फिल्म 'हम नौजवान' (1985) में तब्बू को मौका दिया। उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ट्विंकल खन्ना आखिर क्यों नहीं देखना चाहतीं अक्षय की हाउसफुल 4, एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह