{"_id":"5d2db93b8ebc3e6cdd4a9284","slug":"ajay-devgn-speak-on-metoo-movement-said-there-a-difference-between-accused-and-proven-guilty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo मूवमेंट में फंसे सेलेब्स के सपोर्ट में उतरे अजय देवगन, काम के सवाल पर ये दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo मूवमेंट में फंसे सेलेब्स के सपोर्ट में उतरे अजय देवगन, काम के सवाल पर ये दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल #MeToo मूवमेंट के जरिए बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अपने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। आरोप झेलने वालों में नाना पाटेकर,आलोक नाथ और साजिद खान जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने आरोपी स्टार्स के साथ काम करने से भी मना कर दिया था।
2 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'दे दे प्यार दे' में आलोक नाथ के साथ काम करने पर तो एक्टर अजय देवगन को काफी आलोचना की सामना करना पड़ा था। इसके बाद अजय देवगन को सामने आकर अपनी सफाई भी देनी पड़ी थी। एक बार फिर से अजय देवगन ने #MeToo मूवमेंट में फंसे लोगों को लेकर बड़ी बात बोली है।
3 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
अजय देवगन ने हाल ही में फिल्मफेयर को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें भी की। इस दौरान जब अजय देवगन से पूछा गया कि वह #MeToo मूवमेंट में फंसे लोगों के साथ काम करना चाहेंगे या नहीं.? तो इस बात का उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
अजय देवगन ने कहा कि, 'आरोप लगने और दोषी साबित होने में फर्क होता है। उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहिए जिन पर आरोप साबित हो चुके हैं, लेकिन जो आरोपी नहीं हैं उनके साथ हम गलत नहीं कर सकते। उनके परिवार के बारे में क्या? मैं एक आरोपी को जानता हूं जिनकी बेटी बहुत परेशान थी, उसने खाना- पीना और स्कूल जाना छोड़ दिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn
- फोटो : twitter
अजय देवगन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन के दौरान अलोक नाथ के बारे में सफाई देते हुए ये कहा था कि, 'उन पर #MeToo का आरोप लगने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी।' वहीं बाद में #MeToo मूवमेंट के दौरान आलोक नाथ पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट ने उन्हें बेगुनाह बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।