फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तानाजी की रिलीज के बाद जेएनयू हिंसा पर बोले अजय देवगन, कहा- लापरवाही नहीं करनी चाहिए

Sat, 11 Jan 2020 01:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jan 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn speak over Jnu Violence after released Tanhaji
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' शुक्रवार को रिलीज हो गई। तानाजी का सीधा मुकाबला दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से है। इस बीच दोनों फिल्मों को लेकर खूब सियासत भी हो रही है। अजय देवगन हमेशा से खुलकर देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते आए हैं और अब उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर अपना पक्ष रखते हुए अपील की है।

Ajay Devgn speak over Jnu Violence after released Tanhaji
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन ने शुक्रवार को जेएनयू मुद्दे पर ट्वीट किया, 'मैंने हमेशा कोशिश की कि हमें उचित तथ्यों का इंतजार करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम शांति और भाइचारे की भावना को आगे बढ़ाएं। इसमें किसी भी तरह से लापरवाही नहीं करनी चाहिए।'
 



 

Ajay Devgn speak over Jnu Violence after released Tanhaji
अमर उजाला की टीम के साथ अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में अजय देवगन ने अमर उजाला से बातचीत अपनी कई बातें साझा कीं। 100 फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन के दिल के करीब कौनसी फिल्म या किरदार है? इस सवाल पर अजय ने कहा, 'जब आप किसी फिल्म में काम करते हैं तो आप हर फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इसके बाद ये बात एक दम अलग है कि फिल्म चलती है या नहीं चलती है। लोगों को पसंद आती है या नहीं आती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn speak over Jnu Violence after released Tanhaji
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अजय आगे कहते हैं, 'एक अभिनेता के लिए उसकी फिल्में उसके बच्चों की तरह होती हैं। तो आप उसमें से किसी एक को नहीं चुन सकते हैं। हालांकि फिर भी दो ऐसी फिल्में हैं जो हमारे दिल के करीब हैं। एक फिल्म है द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और दूसरी है जख्म।'

विज्ञापन
Ajay Devgn speak over Jnu Violence after released Tanhaji
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में काजोल तान्हाजी की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। बता दें कि एक लंबे अरसे बाद अजय और काजोल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं।

'छपाक देखने से पहले करा लो अपना इंश्योरेंस', हिंदू संगठन ने चेतावनी देकर दीपिका से पूछा सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed