फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan: अब्दुल रहीम की बायोपिक के लिए नहीं मिल रही तारीख, ‘मैदान’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के आसार बढ़े

Mon, 19 Jun 2023 07:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Jun 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Maidaan Failed to got its Release Date Know more about Abdul Rahim biopic here
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म ‘मैदान’ बीते पिछले करीब ढाई साल से अपनी रिलीज की राह तक रही है। ये फिल्म अगले हफ्ते भी सिनेमाघरों में नहीं पहुंच रही है और इसकी रिलीज को लेकर जिस तरह तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है, उससे इसके सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के आसार बनते जा रहे हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख तय नहीं है और जी स्टूडियोज के अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी स्पष्ट बता भी नहीं रहे हैं।


Janhvi Kapoor: लंदन में 'उलझ' की शूटिंग कर रहीं जान्हवी, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Ajay Devgn Starrer Maidaan Failed to got its Release Date Know more about Abdul Rahim biopic here
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अजय देवगन की बनकर तैयार फिल्म 'मैदान' सबसे पहले 27 नवंबर 2020 को रिलीज  होनी थी। फिर इसकी रिलीज बढ़ाकर 11 दिसंबर 2020 की गई। कोविड के चलते इसकी इसकी रिलीज तारीख 13 अगस्त 2021 तक खिसकी। अगस्त के बाद फिल्म की रिलीज तारीख  दशहरे के मौके पर यानी 15 अक्टूबर 2021 को कर दी गई। यह तारीख फिर बदली और नई तारीख  3 जून 2022 मिली।
Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?

Ajay Devgn Starrer Maidaan Failed to got its Release Date Know more about Abdul Rahim biopic here
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'मैदान' की तारीख के बदलते सिलसिले के क्रम में अभिनेता  अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और नई तारीख की घोषणा 17 फरवरी 2023 की। यह तारीख भी बदली और फिर से नई तारीख 12 मई 2023 मिली। इस तारीख को भी फिल्म के रिलीज का कोई  फैसला नहीं नहीं हुआ और फिर  23 जून 2023 की तारीख तय हुई। अब यह तारीख भी खिसक गई और अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को जन्माष्टमी के आस पास 7 सितंबर को  रिलीज किया जाएगा, लेकिन अभी इस तारीख को लेकर किसी तरह की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई।
TKSS: 'मुझे तो लड़के और लड़कियां दोनों लाइन मारते हैं...', कपिल के शो में कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Maidaan Failed to got its Release Date Know more about Abdul Rahim biopic here
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'भोला' से पहले 'मैदान' को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन जिस तरह बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड रही थी उसे देखते हुए फिल्म को  'भोला' के बाद रिलीज करने का इसलिए फैसला किया गया ताकि फिल्म  'भोला'  की सफलता का फायदा 'मैदान' को हो जाए। लेकिन 'भोला' खुद ही नहीं चली तो 'मैदान' को कहां सहारा दे पाती।  फिर रिलीज तारीख  23 जून की  तय हुई तो इस फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' के चलते रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, जानकार मानते हैं कि यह तारीख 'मैदान' को रिलीज करने का बहुत सही समय होता, क्योंकि 'आदिपुरुष' को लेकर जो बवाल मचा हुआ है उसका फायदा 'मैदान' को मिल सकता था।   
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Maidaan Failed to got its Release Date Know more about Abdul Rahim biopic here
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे फिल्म 'मैदान' को लेकर इंडस्ट्री में काफी समय से इस बात की चर्चा हो रही है कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर इसकी वितरक निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज को भी ज्यादा भरोसा अब नहीं रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म वितरण में होने वाले खर्चे से बचने के लिए अब ये फिल्म सीधे ओटीटी पर भी रिलीज करने का एलान किसी भी दिन हो सकता है। जी स्टूडियोज ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर कंपनी के अधिकारी एकाधिक बार चर्चा जरूर कर चुके हैं। फिल्म 'मैदान' राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक सैयद अब्दुल रहीम के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में अजय देवगन, सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं।
Adipurush: आदिपुरुष पर बढ़ते विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed