अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला को आज भी टीवी सीरियल रामायण में सीता के किरदार के लिए याद किया जाता है। रामायण पर आधारित हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' पर लगातार बढ़ते विवाद के बीच अभिनेत्री का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस पोस्ट में वह रामायण सीरियल वाले लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर से इस गेटअप में आने का फैसला किया।
Dipika Chikhlia: आदिपुरुष विवाद के बीच सीता के गेटअप में दिखीं दीपिका चिखलिया, बोलीं- यह पोस्ट जनता की मांग पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “यह पोस्ट जनता की मांग पर है … मैं उस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगी जो मुझे इस रोल को निभाकर मिला। इससे ज्यादा मुझे और कुछ नहीं चाहिए था।" इस पोस्ट के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैम आपका यह पोस्ट पूरी आदिपुरुष पर भारी पड़ेगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपके साथ हम सभी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मन में जब भी माता सीता का रूप सोचते हैं, उसमें सिर्फ आप ही आती हो...जय श्री राम।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स दीपिका के इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?
View this post on Instagram
बता दें कि रिलीज के बाद से आदिपुरुष की जमकर आलोचना हो रही है। फिल्म के घटिया वीएफएक्स के साथ इसके डायलॉग को लेकर भी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगने के बाद मेकर्स ने इसके संवाद को बदलने का फैसला किया है। वहीं, इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की अपील पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई है।
TKSS: 'मुझे तो लड़के और लड़कियां दोनों लाइन मारते हैं...', कपिल के शो में कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार खुलासा
गौरतलब है कि तमाम विवादों के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छी कमाई की है। पहले वीकएंड में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 221.10 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा
इस फिल्म ने चौथे दिन महज 20 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 241.10 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Adipurush: आदिपुरुष पर बढ़ते विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं