{"_id":"626bce9f3a25c646e4214c65","slug":"ajay-devgn-statement-on-south-film-industry-in-a-press-conference-of-his-film-runway-34","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर अजय देवगन ने फिर दिया बड़ा बयान, इस बार मेकर्स को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर अजय देवगन ने फिर दिया बड़ा बयान, इस बार मेकर्स को लेकर कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म रनवे 34 से ज्यादा हिंदी भाषा पर किए गए अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। अजय और किच्चा सुदीप के बीच हुई ट्विटर वॉर पर आम लोगों से लेकर फेमस हस्तियों तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच अजय देवगन का एक और बयान सामने आया है जिसकी चर्चा शुरू हो चुकी है। रनवे 34 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर बड़ी बात कही है।
2 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि यहां की बनी फिल्म दक्षिण भारत में नहीं जा रही हैं। अब तक किसी ने साउथ में अपनी फिल्म को बड़े स्केल पर रिलीज करने की कोशिश ही नहीं की। अगर कोई कोशिश करेगा तो उसे जरूर कामयाबी मिलेगी।' उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण भारत में भी अच्छी फिल्में बन रही हैं और उत्तर भारत में भी। हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी अच्छी फिल्में बना रही है।'
3 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय ने आगे कहा कि दक्षिण भारत के फिल्म मेकर्स नॉर्थ इंडिया में पूरे प्लान के साथ फिल्म रिलीज करते हैं। इसके लिए वह नार्थ के एक्टर्स को अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं, साथ ही वह पटकथा भी इस हिसाब से तैयार करते हैं जो पैन इंडिया के दर्शकों को लुभा सके। अजय देवगन के साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस बयान पर एक बार ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरोपंती 2 से है रनवे 34 की टक्कर
गौरतलब है कि आज यानी 29 अप्रैल को अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 रिलीज हुई है। फिल्म में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह बोमन ईरानी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म की टक्कर हीरोपंती 2 से है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।