देशभर में बढ़ती ओटीटी की लोकप्रियता की वजह से अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जोनर की कई वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं। फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए मेकर्स अब लोगों की पसंद के हिसाब के उन्हें कंटेंट परोस रहे हैं। कॉमेडी, हॉरर, रोमांस, क्राइम से जुड़ी कई सारी सीरीज और फिल्में विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। लेकिन अगर आप इन सब कंटेंट के साथ ही लीगल ड्रामा के शौकीन हैं, तो इस रिपोर्ट में बताई जा रही सीरीज देख सकते हैं।
Legal Drama Series: थ्रिल, रोमांस और कॉमेडी से हो गए हैं बोर, तो इस वीकेंड जरूर देखें ये पांच लीगल ड्रामा सीरीज
देशभर में बढ़ती ओटीटी की लोकप्रियता की वजह से अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जोनर की कई वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिल्टी माइंड्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
हाल ही में रिलीज हुए सीरीज गिल्टी माइंड्स की कहानी दो लॉ फर्म खन्ना एंड एसोसिएट्स और फॉर द पीपुल एसोसिएट्स के ईर्द-गिर्द घूमती है। खन्ना एसोसिएट्स एक रेप्युटेटेड फर्म हैं, कई बड़े केस हैंडल करता है और जीत दर्ज करता है। वहीं, फॉर द पीपुल एसोसिएट्स में कशफ कैज यानी श्रिया पिलगांवकर और उसकी पार्टनर वंदना यानी सुगंधा सिर्फ पब्लिक इंट्रेस्ट के केस ही हैंडल करते हैं।
योर ऑनर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
योर ऑनर इजरायली टीवी सीरीज 'क्वोडो' का एक भारतीय रीमेक है, जिसमें अभिनेता जिमी शेरगिल, मीता वशिष्ठ, पारुल गुलाटी और वरुण बडोला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी लुधियाना के एक प्रसिद्ध न्यायाधीश के ईर्द-गिर्द घूमती है, नैतिकता और न्याय की भावना खो देता है जब उसका बेटा हिट-एंड-रन केस में फंस जाता है।
क्रिमिनल जस्टिस
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
श्रीधर राघवन द्वारा लिखित और तिग्मांशु धूलिया और विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित क्रिमिनल जस्टिस एक कोर्ट रूम ड्रामा है। यह सीरीज साल 2008 में आई इसी नाम की एक ब्रिटिश टेलीविजन श्रृंखला पर आधारित है। क्रिमिनल जस्टिस की कहानी आदित्य शर्मा नाम के एक लड़के पर आधारित है, जो एक लड़की की हत्या और रेप में झूठे आरोप में फंसाया गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ, अनुप्रिया गोयनका और मीता वशिष्ठ मुख्य किरदार में हैं। इस सीरीज के दो भाग रिलीज किए जा चुके हैं।
इल्लीगल- जस्टिस, आउट ऑफ ऑडर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- वूट
साहिर रजा द्वारा निर्देशित और नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय, कुब्रा सैत, पीयूष मिश्रा और सत्यदीप मिश्रा द्वारा अभिनीत यह एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। कहानी निहारिका सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वकील है और जनार्दन जेटली के यहां अपनी लॉ प्रैक्टिस कर रही है। जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ती है, उसे अपने मामलों को छोड़ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।