फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2: दर्शकों के बाद टाइगर की फिल्म को मिला दिशा का रिव्यू, बोली-'यू किल्ड इट टाइगी'

Fri, 29 Apr 2022 03:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Apr 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 disha patani gave reviews about rumoured boyfriend tiger shroff film Tara Sutaria Nawazuddin Siddiqui
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हीरोपंती 2' आज यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह टाइगर की डेब्यू फिल्म का सीक्वल है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। बीते गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने इंडस्ट्री के अभिनेताओं और टाइगर के दोस्तों के लिए 'हीरोपंती 2' की एक स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी, आदर जैन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इनके साथ ही स्क्रीनिंग में साजिद नाडियाडवाला, जेनेलिया देशमुख, दिशा पाटनी, कपिल शर्मा, आयुष शर्मा, संजना सांघी भी मौजूद थे।

Heropanti 2 disha patani gave reviews about rumoured boyfriend tiger shroff film Tara Sutaria Nawazuddin Siddiqui
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram/dishapatani

दिशा ने टाइगर की फिल्म को दिया रिव्यू 
स्क्रीनिंग के कुछ घंटे बाद दिशा पटानी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' के लिए अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। फिल्म 'मलंग' फेम अभिनेत्री ने फिल्म से टाइगर के लुक की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर लिखा, "व्हाट ए सुपर एंटरटेनिंग फिल्म, किल्ड इट टाइगी ...हीरोपंती 2"। इसके तुरंत बाद ही टाइगर श्रॉफ ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट करते हुए कहा, "थैंक्यू, बहुत खुश हूं कि तुम्हें फिल्म पसंद आई।" 

Heropanti 2 disha patani gave reviews about rumoured boyfriend tiger shroff film Tara Sutaria Nawazuddin Siddiqui
हीरोपंती 2, रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
'हीरोपंती 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसे रजत अरोड़ा ने लिखा है। इस एक्शन एंटरटेनर का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती 2' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, अमिताभ बच्चन स्टारर थ्रिलर फिल्म, 'रनवे 34' से होगा। अब देखते हैं कौन-सी फिल्म यह जंग जीतती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 disha patani gave reviews about rumoured boyfriend tiger shroff film Tara Sutaria Nawazuddin Siddiqui
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : insta

टाइगर और दिशा के अगले प्रोजेक्ट्स 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा, मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ काम करती दिखाई देंगी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगी। दूसरी ओर, टाइगर भी कृति सेनन के साथ उनके आगामी फिल्म 'गणपत पार्ट 1' में नजर आएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed