फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2 Twitter Review: फिल्म देख चकराया फैंस का सिर, दर्शक बोले - 'कृपया कुछ टाइम निकालकर एक्टिंग सीखें'

Fri, 29 Apr 2022 03:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Apr 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 twitter review tiger shroff tara sutaria nawazuddin siddiqui starrer get mixed reactions from viewers
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया, फिल्म 'हीरोपंती 2' में दूसरी बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2014 में आई 'हीरोपंती' का सीक्वल है, जिससे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब इसका पार्ट 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के अभिनय, फिल्म की कहानी, म्यूजिक आदि पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। यदि आप भी यह फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यह रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए।

Heropanti 2 twitter review tiger shroff tara sutaria nawazuddin siddiqui starrer get mixed reactions from viewers
टाइगर श्रौफ, कृति सेनन - फोटो : social media

ऐसी है फिल्म की कहानी 
'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी, बबलू नाम के एक लड़के और लैला की आपराधिक योजनाओं से देश को बचाने के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 

Heropanti 2 twitter review tiger shroff tara sutaria nawazuddin siddiqui starrer get mixed reactions from viewers
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

'हीरोपंती 2' को मिली मिलीजुली प्रतिक्रिया  
टाइगर श्रॉफ की फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कई लोगों को फिल्म मनोरंजक लगी, वहीं कई लोगों को टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म पूरी तरह से "डिजास्टर" लगी। एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, "शानदार एक्शन, बढ़िया स्क्रीनप्ले, नो डल मोमेंट्स, टू द पॉइंट, रोमांचक हीरो, विलेन फाइट ने फिल्म को जबरदस्त बनाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 twitter review tiger shroff tara sutaria nawazuddin siddiqui starrer get mixed reactions from viewers
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई में छाए टाइगर
एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने दुबई के अपने प्रशंसकों को अपनी इस एक्शन ड्रामा से काफी प्रभावित किया है। इंटरनेट पर दुबई में फिल्म देखने वालों का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताया है। दर्शकों ने टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ निर्देशक अहमद खान के काम की भी काफी सराहना की है।

विज्ञापन
Heropanti 2 twitter review tiger shroff tara sutaria nawazuddin siddiqui starrer get mixed reactions from viewers
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

नहीं पसंद आई दर्शकों को फिल्म
जहां एक तरफ फिल्म को बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शक फिल्म की कहानी से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए। एक दर्शक ने लिखा कि उन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी, इसके साथ ही उसने फिल्म में तारा सुतारिया के अभिनय की समीक्षा भी की। दर्शक ने लिखा," हीरोपंती 2 का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा बुरा है। टाइगर श्रॉफ भाई आखिर क्यों? क्या मजबूरी है भाई। तारा सुतारिया कृपया कुछ टाइम लें और कम से कम एक्टिंग सीखें। बस खड़े होकर, डायलॉग बोलना काफी नहीं है।" एक अन्य दर्शक ने कहा कि 'टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में वही एक्शन दोहराया है, जो पहली फिल्म में था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed