फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actors Love Life: रॉकी भाई से लेकर महेश बाबू तक, अपनी को-स्टार के प्यार में दीवाने हुए ये साउथ अभिनेता

Fri, 29 Apr 2022 02:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Apr 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 actor Yash to Nagarjuna These South Indian Stars Married To Co-Stars here the list
south star couples - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में इन दिनों साउथ फिल्मों का डंका बज रहा है, जिस वजह से इस इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता भी सुर्खियों में हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा’ रिलीज होने के बाद हर तरफ सिर्फ साउथ अभिनेताओं की बात हो रही है। यश यानी रॉकी भाई से लेकर अल्लू अर्जुन तक, फैंस इस इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेताओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं और आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी को-स्टार संग शादी रचाई और आज के समय में ये सब साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में शामिल हैं।

KGF Chapter 2 actor Yash to Nagarjuna These South Indian Stars Married To Co-Stars here the list
yash and radhika pandit - फोटो : सोशल मीडिया

यश-राधिका पंडित
‘केजीएफ चैप्टर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले यश यानी रॉकी भाई ने राधिका पंडित से साल 2016 में शादी रचाई। यश की तरह राधिक भी साउथ इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। दोनों की पहली मुलाकात ‘नन्दगोकुल’ नाम के शो के सेट पर हुई थी। यश और राधिका ने कुछ फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें ‘मिस्टर और मिसेस रामचरी’ और ‘रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड’ भी शामिल है। ये फिल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गईं।

KGF Chapter 2 actor Yash to Nagarjuna These South Indian Stars Married To Co-Stars here the list
mahesh babu-namrata shirodkar - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर हुई थी। ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन दोनों की लव स्टोरी चल पड़ी। नम्रता अभिनेता महेश से चार साल बड़ी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग चार साल तक डेट करने के बाद साल 2005 में शादी कर ली। महेश बाबू और नम्रता दो बच्चों के माता-पिता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 actor Yash to Nagarjuna These South Indian Stars Married To Co-Stars here the list
नागार्जुन-अमला - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन और अमला
नागार्जुन ने भी अपनी को-स्टार अमला से साल 1992 में शादी रचाई थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'किराई दादा', 'चिन्ना बाबू', 'शिवा', 'प्रेम युद्धम' और 'निर्णयम' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि, नागार्जुन की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी लक्ष्मी डग्गुबाती से हुई। दोनों ने शादी के कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया था।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 actor Yash to Nagarjuna These South Indian Stars Married To Co-Stars here the list
नागा चैतन्य-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य दोनों की साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और दोनों की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद थी। सामंथा और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात फिल्म 'मैया चेसवे' के सेट पर हुई थी। हालांकि, इस दौरान दोनों ही किसी दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी बीच दोनों फिल्म ‘सूर्या’ में एक साथ फिर नजर आए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी रचाई थी और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed