{"_id":"59ed811c4f1c1b6f548b8a0b","slug":"ajay-devgn-stater-golmaal-again-is-first-blockbuster-movie-of-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनीं 'गोलमाल अगेन', जानिए 3 दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनीं 'गोलमाल अगेन', जानिए 3 दिन का कलेक्शन
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
golmaal again
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'गोलमाल अगेन' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। अजय देवगन मल्टीस्टारर 'गोलमाल अगेन' ने पहले वीकेंड पर ही ब्लॉकबस्टर होने का तमगा पाते हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जानें, कैसे...
golmaal
अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुनाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, तब्बू जैसे सितारों से सजी गोलमाल अगेन ने सवा सौ करोड़ से अधिक का बिजनेस शुरुआती 3 दिनों में ही कर लिया है। जी हां, गोलमाल अगेन ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में शुरुआती 3 दिनों में ही सवा सौ करोड़ से कहीं अधिक की कमाई कर ली है। आगे की स्लाइड्स में जानें, हर दिन के आंकड़े...
golmaal again
रिलीज होने के पहले ही दिन गोलमाल अगेन ने 30 करोड़ से अधिक की कमाई डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर की थी। दूसरे दिन ये आंकड़ा 28.27 करोड़ के पास था, तो तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 33.49(कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक) हो गई। इस तरह से फिल्म ने सिर्फ डोमेस्टिर बॉक्स ऑफिस के माध्यम से ही करीब 92 करोड़ की कमाई कर ली। वो भी महज 3 दिनों में। आगे जानें, इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा गोलमाल अगेन का प्रदर्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलमाल अगेन
- फोटो : Tamilmixss
गोलमाल अगेन ने शुरुआती दो दिनों में ही 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस सिर्फ अमेरिका में किया। वहीं, यूरोपीय, ऑस्ट्रेलियाई, गल्फ कंट्रीज के कलेक्शन के जोड़ दें तो ये आंकड़ा पहले दो दिनों में ही 30 करोड़ के आसपास बैठ रहा है। वहीं, तीसरे दिन की कमाई जोड़ दें तो आराम से फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ के पार पहुंच जा रहा है। इस तरह से देखें तो गोलमाल अगेन न सिर्फ डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ी हिट साबित हुई है। आगे जानें, अन्य फिल्मों का प्रदर्शन...
विज्ञापन
गोलमान अगेन वर्सेज सीक्रेट सुपरस्टार
अजय देवगन की गोलमाल अघेन के साथ रिलीज हुई आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार ने भी अच्छा कलेक्शन किया है। महज 14 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में 24 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं चौथे दिन भी फिल्म का कलेक्शन बढ़ा औऱ ये 30 करोड़ से कहीं अधिक पहुंच गई है। ये कलेक्शन सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट का है। इस तरह से ये फिल्म भी हिट साबित हो रही है।
फरहान अख्तर ने 'मेर्सल' विवाद पर BJP प्रवक्ता को दिखाया आईना, सर-आपकी हिम्मत कैसे हुई?
फरहान अख्तर ने 'मेर्सल' विवाद पर BJP प्रवक्ता को दिखाया आईना, सर-आपकी हिम्मत कैसे हुई?