फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फूल और कांटे' से सुपरहिट हुई ये हीरोइन, 50 की उम्र में लाइमलाइट से दूर ऐसे जी रहीं जिंदगी

Mon, 13 Jan 2020 04:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Jan 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Super Hit Film Phool Aur Kaante Actress Madhoo Where Is Now
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter

'फूल और कांटे' से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। अजय ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट 3 करोड़ था। अजय देवगन ने तो इसके बाद कई हिट और फ्लॉप फिल्में दीं और आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं लेकिन उनकी पहली फिल्म की को एक्ट्रेस मधु दो चार फिल्में करने का बाद गुमनाम हो गईं। 

Ajay Devgn Super Hit Film Phool Aur Kaante Actress Madhoo Where Is Now
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter

मधु (Madhoo) का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था। इस वक्त मधु की उम्र 50 साल से ज्यादा है। फूल और कांटे रिलीज होने के बाद लोग मधु की सुंदरता और उनके भोलेपन के दीवाने हो गए थे। मधु रातों रात सुपरहिट हो गई थीं। उस वक्त की स्थापित अभिनेत्रियों के लिए मधु का पहली फिल्म से सुपरहिट हो जाना हैरानी भरा था।

Ajay Devgn Super Hit Film Phool Aur Kaante Actress Madhoo Where Is Now
मधु

फूल और कांटे के अलावा मधु को मनी रत्नम की फिल्म रोजा के लिए भी जाना जाता है। जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर मधु ने 1991 में ही फूल और कांटे के अलावा के. बालाचंदर के साथ Azhagan की थी। लेकिन लोकप्रियता उन्हें फूल और कांटे से ज्यादा मिली। मधु भरतनाट्यम में ट्रेन्ड हैं जो उनकी मां ने उन्हें सिखाया था। मधु ने 19 फरवरी 1999 को उद्योगपति आनंद शाह से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Super Hit Film Phool Aur Kaante Actress Madhoo Where Is Now
मधु - फोटो : Twitter

मधु ने शादी के बाद फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शादी के बाद मधु के पति का बिजनेस खत्म हो गया।और घर समेत सारी प्रॉपर्टी बेचकर उन्होंने लेनदारों के 100 करोड़ रुपये चुकाए। इसके बाद उन्होंने टीवी पर कमबैक किया और कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू किया। मधू दो बेटियां हैं जिनका नाम अमेया और किया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Super Hit Film Phool Aur Kaante Actress Madhoo Where Is Now
मधु

इतने सालों में मधु का लुक भी पहने से काफी बदल गया है। 50 की उम्र होने के बावजूद वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर मधु काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed