{"_id":"672f34b9f679afd9c207a702","slug":"ajay-devgn-superhit-movies-and-their-blockbuster-sequels-drishyam-raid-golmaal-singham-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: अजय देवगन की ये खास सुपरहिट फिल्में, जिनके सीक्वल भी हैं लाजवाब, प्रशंसकों को भायी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: अजय देवगन की ये खास सुपरहिट फिल्में, जिनके सीक्वल भी हैं लाजवाब, प्रशंसकों को भायी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 Nov 2024 04:08 PM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन की फिल्मों को प्रशंसक पसंद करते हैं। उनकी फिल्म के सीक्वल भी प्रशंसकों को काफी पसंद आए हैं। मेकर्स ने इस पसंद को देखते हुए रेड फिल्म के सीक्वल को बनाने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। वहीं, जल्द ही रेड 2 भी साल 2025 में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन को अपनी फिल्मों के कारण प्रशंसकों का प्यार हमेशा मिलता रहता है। अभिनेता को सिंघम के अलावा भी कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अजय देवगन की कुछ फिल्में प्रशंसकों को इतनी भाई कि मेकर्स ने इसके सीक्वल ही बना दिए। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके सीक्वल भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आए।
2 of 5
दृश्यम
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दृश्यम
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' प्रशंसकों को बहुत पसंद आई। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। फिल्म में एक बेटी के पिता की भूमिका निभाते हैं, जिसके साथ एक लड़का गलत व्यवहार करता है। उस लड़के की अनजाने में बेटी के हाथों ही मौत हो जाती है। इस राज को राज रखने के लिए अजय क्या क्या पैंतरे अपनाते हैं, इसकी कहानी ही है दृश्यम। इसका दूसरा पार्ट भी काफी सस्पेंस भरा रहा, जिसे प्रशंसकों ने पसंद किया है।
3 of 5
गोलमाल
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
गोलमाल
अजय जितनी सीरियस फिल्में करते हैं उतनी ही कॉमेडी में भी पकड़ रखते हैं। उनकी फिल्म गोलमाल को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया। गोलमाल फिल्म के तो एक दो नहीं बल्कि चार हिस्से आ चुके हैं। इस फिल्म के पांचवे पार्ट को बनाने की मेकर्स ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सिंघम
फिल्म 'सिंघम' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। सिंघम फिल्म का तीसरा पार्ट सिंघम अगेन हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
रेड
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
रेड
इनकम टैक्स और राजनीति के दलदल की सच्चाई दर्शाने वाली ये फिल्म भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म के जरिए कई सारी बातें अभिनेता ने दुनिया के सामने रखने की कोशिश की। फिल्म 'रेड' का दूसरा पार्ट भी साल 2025 में रिलीज होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।