फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की 'तानाजी' ने 21वें दिन तोड़ा 'सिंबा' का रिकॉर्ड, अब है इस फिल्म की बारी

Fri, 31 Jan 2020 11:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior breaks Simmba film record on 21st Day box office collection
Tanhaji: The Unsung Warrior and Simmba - फोटो : twitter

अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। रिलीज के 21वें दिन अजय की फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं अब इस फिल्म की नजर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' पर टिकी हुई है। 

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior breaks Simmba film record on 21st Day box office collection
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 'तानाजी' ने 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़, रविवार को 11.90 करोड़, सोमवार को 4.70 करोड़, मंगलवार को करीब 3.80 करोड़,  बुधवार को 2.92 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि बुधवार तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 235.10 करोड़ था।

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior breaks Simmba film record on 21st Day box office collection
Tanhaji, Simmba and Uri - फोटो : twitter

अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को करीब 2.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया। यानी कि गुरुवार के कलेक्शन को मिलाकर 'तानाजी' फिल्म अब तक कुल 237.6 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कुल 32.75  करोड़ का कलेक्शन किया जो कि 'सिंबा' के तीसरे हफ्ते कलेक्शन से ज्यादा है। 'सिंबा' ने तीसरे हफ्ते में 20.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिंबा के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद 'तानाजी' की नजर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का रिकॉर्ड तोड़ने की है। 'उरी' ने तीसरे हफ्ते 36 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior breaks Simmba film record on 21st Day box office collection
Tanhaji - फोटो : Twitter

फिल्म की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि यह जल्द ही ढाई सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि शुक्रवार को दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों के रिलीज के बाद हो सकता है कि इसके कलेक्शन में थोड़ा असर पड़े। रिलीज होने वाली एक फिल्म सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' तो दूसरी हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior breaks Simmba film record on 21st Day box office collection
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

'जवानी जानेमन' फिल्म से पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं। इसमें सैफ और अलाया के अलावा तब्बू और चंकी पांडे भी हैं। वहीं 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की बात करें तो इसमें हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं। खास बात है इसी फिल्म में रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाली रानू मंडल ने भी गाना गाया है। ये गाना चर्चा में रहा। 

Jawaani Jaaneman Review: सैफ की गाड़ी ने फिर खाए हिचकोले, 'जवानी जानेमन' की ये हैं कमजोर कड़ियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed