हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में बनी अनसंग वारियर फ्रेंचाइजी की पहली किश्त फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' के पर्दे के पीछे के सभी राज खुल गए हैं। फिल्म के निर्देशक ओमर राउत के अलावा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स प्रमुख और फिल्म के एक्शन निर्देशक ने शूटिंग के वक्त की रोचक यादें साझा की हैं। फिल्म तानाजी के निर्देशक ओम राउत बताते हैं, 'अभिनेता अजय देवगन 2016 में इस फिल्म की कहानी लेकर मेरी जिंदगी में आए। मैंने तुरंत फैसला किया मैं ये फिल्म करूंगा। मैं एक मराठी परिवार में पला बढ़ा हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में तानाजी मालुसरे महान योद्धाओं में से एक थे। उनपर आधारित इस फिल्म में युद्ध के दृश्य जर्मनी के एक्शन डायरेक्टर रमाजान ने बुने हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा।'
{"_id":"5e16b7d98ebc3e87c20e6559","slug":"ajay-devgn-tanhaji-the-unsung-warrior-film-technician-revealed-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गए 'तानाजी' के पर्दे के पीछे के सारे राज, तकनीशियनों ने बताया ऐसे गढ़ा गया रहस्यमयी संसार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुल गए 'तानाजी' के पर्दे के पीछे के सारे राज, तकनीशियनों ने बताया ऐसे गढ़ा गया रहस्यमयी संसार
Thu, 09 Jan 2020 02:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala,Mumbai
फिल्म के लिए जर्मनी से आए एक्शन डायरेक्टर रमाजान ने अपनी चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा, 'मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती मुगलों और तानाजी के लिए युद्ध के तरीके इजाद करना था, जो उनके इतिहास से मिलते जुलते हों। ऐसे एक्शन जो भारतीय और मराठाओं के युद्ध कौशल को दर्शा सकें। उसके लिए हमने मराठा और मुगल संस्कृति की कुछ बारीकियों को पकड़ा, साथ ही हमने अपने कुछ तलवारबाजी के तरीके सम्मिलित किए।'
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोंढन का किला जीतने के लिए तानाजी ने संधन घाटी की तरफ से किले पर चढ़ाई की थी। संधन घाटी के बारे में बताते हुए विजुअल इफेक्ट्स के मुखिया प्रसाद सुतार कहते हैं, 'संधन एक बहुत बड़ी घाटी है। इसको सेट के रूप में छोटा आकार देना बहुत चुनौतीपूर्ण था। इस 300 फुट लंबी घाटी को सिनेमाघरों में दिखाना तो नामुमकिन ही था, इसलिए हमने इसके लिए विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया। हमने पत्थरों के छोटे टुकड़ों को वीएफएक्स की सहायता से पहाड़ों का आकार दिया, और दीवारें बनाईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रसाद आगे कहते हैं, 'मैंने इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स पर काम कभी नहीं किया है। इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन में ही हमें लगभग तीन साल लगे। ऐसी कहानी को बताने के लिए विजुअल इफेक्ट्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। इस फिल्म में हमने अपनी कई साल की बनाई योजनाएं झोंकी हैं। पूरी फिल्म में 2500 शॉट्स 3डी में लिए गए, जोकि लगभग पूरी फिल्म के शॉट्स के ही बराबर हैं।'
विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक ओम राउत कहते हैं, 'हमने जब इस फिल्म को बनाने का निर्णय लिया था, तभी हमने यह भी निर्णय लिया था कि हम इस फिल्म को 3डी में ही बनाएंगे। इस योजना में सफल होने के लिए इस फिल्म के सेट पर पूरी दुनिया से लगभग 1000 लोगों ने काम किया है, और फिल्म के दृश्यों को जीवंत करने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स और 3डी तकनीकी का सहारा लिया है।'