{"_id":"5e16f12d8ebc3e8790407c9d","slug":"laxmi-agarwal-story-deepika-padukone-playing-her-role-in-chhapaak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhapaak: ये है लक्ष्मी अग्रवाल की दर्दभरी कहानी, 'एसिड अटैक के बाद जब पहली बार शीशा देखा तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhapaak: ये है लक्ष्मी अग्रवाल की दर्दभरी कहानी, 'एसिड अटैक के बाद जब पहली बार शीशा देखा तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं। वहीं दीपिका के काम की भी बहुत तारीफ हो रही है। दीपिका की यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।
2 of 11
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
'छपाक' को लेकर लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा था, 'मैं खुश हूं कि पर्दे पर मेरा किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं । मुझे उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है । मुझे विश्वास है वो बहुत अच्छा करेंगी ।' अब जब लोगों के सामने लक्ष्मी की कहानी आ रही है तो आप जान लीजिए कि उनके साथ ये दर्दनाक घटना कैसे हुई थी । कौन था वो जिसने उनके चेहरे पर तेजाब फेंका था ।
3 of 11
laxmi agarwal
लक्ष्मी एक एसिड अटैक पीड़िता हैं । लक्ष्मी का जन्म दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था । 15 साल की उम्र में लक्ष्मी ने गायक बनने का ख्वाब देखा था । 32 साल का नदीम खान नाम का एक लड़का उनसे शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था । नदीम अक्सर लक्ष्मी का पीछा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
laxmi agarwal
लक्ष्मी ने कई बार उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना । साल 2005 में लक्ष्मी, खान मार्केट में एक किताब की दुकान की ओर जा रही थीं । यहीं पर नदीम ने लक्ष्मी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। लक्ष्मी सड़क पर ही गिर गईं । वो दर्द से तड़प रही थीं। तब एक टैक्सी ड्राइवर वहां आया और लक्ष्मी को पास में स्थित सफदरजंग अस्पताल में ले गया ।
विज्ञापन
5 of 11
laxmi agarwal
लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई थी । उन्होंने बताया था, 'उस वक्त ऐसा लगा जैसे मेरे पूरे शरीर पर किसी ने आग लगा दी हो । मेरी सारी खाल निकलकर बाहर आ गई थी । मेरे हाथ और चेहरे से खाल अलग होकर बहने लगी थी।' इस अटैक के बाद लक्ष्मी को कई सर्जरी करवानी पड़ीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।