सब्सक्राइब करें

अचानक ऑटो में सफर करता नजर आया ये अभिनेता, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jan 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Surprises Fans by Arriving in Auto Rickshaw at Film Producers Office
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों के साथ ही साथ अन्य वजहों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में बीती रात शहर में ऑटो रिक्शा से सफर करते नजर आए। उन्हें देखकर उनके प्रशंसकों ने कार्तिक को घेर लिया। कार्तिक भी अपनी तरफ से लोगों से मिले।

Kartik Aaryan Surprises Fans by Arriving in Auto Rickshaw at Film Producers Office
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा और टीवी के ज्यादातर सितारे मुंबई में ही रहते हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखा जाता है जब कोई अभिनेता सार्वजनिक वाहन से यात्रा करे। लेकिन जब भी ऐसा कोई पल होता है, तो वह तुरंत लोगों की नजर में आ जाते हैं और जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है।

Kartik Aaryan Surprises Fans by Arriving in Auto Rickshaw at Film Producers Office
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि कार्तिक एक निर्माता के ऑफिस में आए थे। उन्होंने बताया, 'ऐसे मौके बहुत ही कम होते हैं। लोगों ने कार्तिक को जैसे ही ऑटो में देखा, उनके फैंस ने ऑटो को घेर लिया। कार्तिक ऑटो रिक्शा से उतरे और अपने फैंस से मिलकर बहुत खुश भी हुए। उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई, और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Surprises Fans by Arriving in Auto Rickshaw at Film Producers Office
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये पहला मौका नहीं है जब कार्तिक को किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में देखा गया हो। उन्हें अक्सर अपनी सादगी का परिचय देते हुए देखा गया है। उन्हें मोटरसाइकिलों का बहुत शौक है। वह कई बार अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए लोगों की नजरों में आए हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Surprises Fans by Arriving in Auto Rickshaw at Film Producers Office
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि हिंदी सिनेमा में कार्तिक आर्यन के प्रशंसक तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछली कुछ फिल्मों ने उन्हें दर्शकों की नजरों में एक अच्छा अभिनेता साबित किया है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म पति, पत्नी और वो ने अच्छा कारोबार किया है, साथ ही फिल्म के कलाकारों को काफी सराहना भी मिली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed