सब्सक्राइब करें

बैडमिंटन और एक्टिंग से JNU तक, कुछ ऐसा है दीपिका पादुकोण का पिछले 12 सालों का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone story from badminton, modeling, acting to jnu
deepika padukone - फोटो : social media

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम को दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचीं जहां उन्होंने हमले के शिकार छात्रों के प्रति समर्थन जताया । दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में आने के लिए तैयार है । इस फिल्म से दीपिका पादुकोण बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं । छपाक लक्ष्मी की कहानी है, और इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है । छपाक का टाइटल सांग काफी ट्रेंड कर रहा है, इस गीत को गुलजार ने लिखा है । अरिजीत सिंह की आवाज में इस गीत में दीपिका यानी मालती की जर्नी को दिखाया गया है ।

deepika padukone story from badminton, modeling, acting to jnu
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका छपाक के प्रमोशन में जुटी हैं, इसी दौरान वो जेएनयू पहुंच कर छात्रों के समर्थन में खड़ी हो गईं । दीपिका के जेएनयू पहुंचने के साथ ही #BoycottChhapaak टॉप ट्विटर ट्रेंड बन गया । इस हैश टैग के साथ कुछ लोग दीपिका की आने वाली फिल्म छपाक के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं । हालांकि, बहुत से ट्विटर यूजर इसका विरोध करते हुए दीपिका के प्रति समर्थन भी जता रहे हैं । 2 साल पहले पद्मावत की रिलीज के वक्त भी ऐसा ही कुछ हुआ था । 2018 की सबसे विवादित फिल्म पद्मावत रही थी । संजय लीला भंसाली की पद्मावत शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही । फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ और मारपीट भी हुई थी । 

deepika padukone story from badminton, modeling, acting to jnu
deepika padukone - फोटो : social media

विवाद को बढ़ता देख पद्मावती से बदलकर फिल्म का नाम पद्मावत तक कर दिया गया था । यहां तक कि फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी भी मिली थी । इतना ही नहीं कई राज्यों में इसे बैन भी कर दिया गया था । बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। 5 जनवरी 1986 को दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था । दीपिका, बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और अपने पिता की तरह वो भी स्पोर्ट् में एक्टिव हैं। उन्होंने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन भी खेला है । दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण उनसे 5 साल छोटी हैं, 1991 में जन्मीं अनीशा एक गोल्फर हैं । जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करती हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone story from badminton, modeling, acting to jnu
Deepika Padukone - फोटो : twitter

अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है । दीपिका कहती है कि ''स्पोर्ट्स मेरी लाइफ में महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है, जब आप एक एथलीट होते हैं, तो आपका चीजों को देखने का नजरिया अलग होता है, इस देश के मैं सभी युवाओं को कहना चाहती हूँ कि उन्हें प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेलना चाहिए, मैं देखती हूँ फिल्म इंडस्ट्री में मेरे साथ वाले जो हैं, मुझे उन में और मुझ में एक बहुत बड़ा फर्क दीखता है, ऐटीयूट्ड को लेकर, लोग अक्सर सफलता झेल नहीं पाते और ना ही हार, लेकिन स्पोर्ट्स आपको ये सब झेलना सिखाता है ।'' 2 साल पहले इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से कहा था कि वो स्कूल में बड़ी शरारती थी और एक्जाम में मार्क्स उनको सिर्फ उनके पापा कि वजह से मिलते थे, क्योंकि दीपिका की टीचर्स उनके पापा की फैन थीं । 

विज्ञापन
deepika padukone story from badminton, modeling, acting to jnu
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने अपनी पढ़ाई बेंगलुरू के सोफिया हाई स्कूल से की और अपनी ग्रेजुएशन माउंट कार्मेल कॉलेज से की । 2020 में सस्पेंस, थ्रिलर से लेकर बायोपिक फिल्में होंगी पर्दे पर हमेशा से मॉडलिंग का शौक रखने वाली दीपिका ने फिल्मों की दुनिया में आने से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया और कई टीवी विज्ञापन किए । दीपिका ने 2006 में अपनी पहली फिल्म की ''ऐश्वर्या'' जो एक कन्नड़ फिल्म थी । इस फिल्म को लोगो ने काफी पसदं किया । इसके बाद 2007 में फराह खान ने दीपिका को बॉलीवुड में ''ओम शांति ओम'' में से लॉन्च किया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed