{"_id":"5e16dc898ebc3e88062da658","slug":"after-tanhaji-the-unsung-warrior-ajay-devgn-will-make-film-on-freedom-fighter-hari-singh-nalwa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनसंग वॉरियर सीरीज में जुड़ा एक और नाम, तानाजी के बाद अब इस सिख योद्धा पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनसंग वॉरियर सीरीज में जुड़ा एक और नाम, तानाजी के बाद अब इस सिख योद्धा पर बनेगी फिल्म
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर अभी रिलीज भी नहीं हुई है, उससे पहले उनके विचारों में चलने वाली इसी फ्रेंचाइजी की कई फिल्मों की चर्चाएं होने लग गई हैं। एक करीबी सूत्र से ज्ञात हुआ है कि अजय अपनी अगली फिल्म सिख खालसा फौज के मुखिया हरि सिंह नलवा के जीवन को लेकर बनाने वाले हैं।
2 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
हाल ही में अजय देवगन ने अपनी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के वितरकों और व्यापार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों के लिए रखी थी। हर एक व्यक्ति फिल्म की इतनी प्रशंसा कर रहा था, कि वे फिल्मों की पूरी सीरीज को इतिहास के गुमनाम योद्धाओं और नायकों की कहानी को अनसंग वॉरियर टैगलाइन के तहत वापस लाने के लिए उत्साहित हैं।
3 of 5
Ajay Devgn
प्रोजेक्ट के करीब एक सूत्र ने बताया, 'यह स्क्रीनिंग फिल्म से जुड़े कुछ खास लोगों के लिए ही रखी गई थी, लेकिन हमने फिल्म का भरपूर आनंद लिया। फिल्म की कहानी को ध्यान में रखते हुए सामग्री को सही ढंग से परोसने के लिए इसमें वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अजय अब सिख खालसा फौज के कमांडर इन चीफ हरि सिंह नलवा पर एक बायोपिक बनाने का विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सरदार हरि सिंह नलवा ने एक शहर हरिपुर की खोज की थी, जोकि अब पाकिस्तान का एक हिस्सा है। नलवा, महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे, जिन्होंने पठानों के खिलाफ कई युद्धों का नेतृत्व किया। रणनीति और रणकौशल की दृष्टि से हरि सिंह नलवा की तुलना भारत के श्रेष्ठ सेनानायकों से की जाती है। उन्होंने कश्मीर पर विजय प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया। यही नहीं, काबुल पर भी सेना चढ़ाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
नलवा पहले नहीं हैं जिनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाने के बारे में अजय देवगन विचार कर रहे हैं। अनसंग वॉरियर की सीरीज में इससे पहले वह बहराइच के राजा सुहेलदेव सिंह की कहानी फिल्माने के बारे में बात कर चुके हैं, जिन्होंने महमूद गजनवी की सेना से टक्कर ली थी और सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इतिहास की वीरांगनाओं को भी अपनी इस सीरीज का हिस्सा बनाने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।