{"_id":"5e1c18808ebc3e879c01185d","slug":"ajay-devgn-tanhaji-the-unsung-warrior-tax-free-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का फैसला, यूपी में टैक्स फ्री हुई अजय की तानाजी, फिल्म की कमाई को मिल सकती है रफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
योगी सरकार का फैसला, यूपी में टैक्स फ्री हुई अजय की तानाजी, फिल्म की कमाई को मिल सकती है रफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने सिनेमाघर में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
2 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
अजय देवगन की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी लेकिन उन तीनों ही राज्यों में अभी तक फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उत्तर प्रदेश में फिल्म तानाजी के टैक्स फ्री होने का बड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। फिल्म ने अभी तक कुल 61.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं यूपी जैसे बड़े राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने पर दर्शकों की भीड़ फिल्म के लिए बढ़ सकती है। ऐसे माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी के साथ ही साथ दीपिका की फिल्म छपाक का असर राजनीति के मैदान में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता छपाक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कई नेता तानाजी के समर्थन में हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही साथ फिल्म की मुफ्त टिकटें भी बांट चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तानाजी और छपाक
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दोनों फिल्मों पर राजनीति तभी से शुरू हुई थी जब से दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। उसके बाद से ही न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। एक पक्ष जहां दीपिका के समर्थन में बात कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष उनके विरोध में। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़ित की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।