फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीचर्स डे: अजय से लेकर सलमान तक ने शेयर की तस्वीरें, दीपिका के लिए टीचर ने लिखा पोस्ट

Fri, 06 Sep 2019 06:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn to salman khan wishes teachers day
ajay devgn, deepika padukone - फोटो : social media

5 सितंबर टीचर्स डे के मौके पर सभी लोग अपने गुरुओं और हर उस शख्स का शुक्रिया कहते नजर आए जिन्होंने उन्हें जिंदगी में सीख दी। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। अजय देवगन से लेकर सलमान खान तक ने अपने गुरुओं की तस्वीर शेयर की।

ajay devgn to salman khan wishes teachers day
पिता के साथ अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन की तस्वीर शेयर की और लिखा- 'मेरे पिता, मेरे गुरू। उन्होंने मुझे जिंदगी की बहुमूल्य सीख दीं।' बता दें कि वीरू देवगन इंडस्ट्री के बड़े एक्शन डायरेक्टर थे। इसी साल मई के महीने में उनका निधन हो गया। 

ajay devgn to salman khan wishes teachers day
salman khan - फोटो : social media

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने भी अपने पिता सलीम खान की तस्वीर शेयर की। सलमान ने लिखा- 'मेरे स्कूल में मुझे पढ़ाने वाले सभी अध्यापकों और घर पर मेरे गुरु... माफ कीजिएगा मैं बहुत अच्छा विद्यार्थी नहीं बन सका... हाहाहा... आपको हेल्दी और लंबी जिंदगी मिले... हैप्पी टीचर्स डे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn to salman khan wishes teachers day
deepika padukone - फोटो : social media

जहां एक ओर सभी सितारे अपने अध्यापकों को याद कर रहे थे तो वहीं टीचर्स डे के मौके पर दीपिका पादुकोण के म्यूजिक टीचर एशले विलियम जोसेफ ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा- 'एक मेहनती और साधारण सी लड़की। मुझे दीपू (दीपिका पादुकोण) पर बहुत गर्व है। वो जिंदगी और अपने करियर में आगे बढ़ रही है। ये बहुत अच्छा अहसास है कि मेरी एक स्टूडेंट आज भारत की सुपरस्टार है। 7 साल तक बेंगलुरु में वो मेेरी स्टूडेंट थी। वो ना केवल खेल में बल्कि डांस, गाना और एक्टिंग में भी शानदार थी।

विज्ञापन
ajay devgn to salman khan wishes teachers day
kamal hassan - फोटो : file photo

टीचर्स डे के मौके पर कमल हासन ने लिखा- 'आज के वक्त में मोबाइल से हर चीज सीखी जा सकती है। इस जेनरेशन को ह्यूमन टीचर्स की जरूरत है, जो उन्हें ज्ञान और कौशल सिखा सके, जिसकी जरूरत है। हमारा ये फर्ज है कि टीचर्स का सम्मान करें।'

पढ़ें: ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स भी निभा चुके हैं शिक्षक का किरदार, कभी कॉमेडी तो कभी ग्लैमर का लगा तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed