बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। अब वह फिल्म के प्रमोशन के लिए रैपर भी बन गए हैं। उन्होंने ‘रसोडे में कौन था’ डायलॉग से गाना बनाने वाले यशराज मुखाटे के साथ फिल्म के लिए एक रैप बनाया है। इसका नाम 'जलाया तो नहीं न' हौ और इसमें अजय के डायलॉग भी देखने को मिलेंगे।
Runway 34: अजय देवगन ‘रनवे 34’ के लिए यशराज मुखाटे के साथ बने रैपर, अभिनेता का अंदाज फैंस को आ रहा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज मुखाटे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह बहुत मजेदार था। अजय देवगन सर ने पहली बार मेरे बनाए गए ट्रैक में रैप कर रहे हैं। क्या यह होश उड़ाने वाली बात नहीं है। 'रनवे 34' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यशराज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में अजय देवगन यशराज से 'रनवे 34' के लिए एक ट्रैक बनाने के लिए कहते हैं। इस पर यशराज कहते हैं कि ठीक है सर, इसमें डायलॉग लेंगे और उसपर लोग रील बनाएंगे। इस पर अजय का कहना होता है कि यह थ्रिलर फिल्म है, इसलिए जैसा कह रहा हूं करो। इस पर यशराज गाना बनाते हैं और उसमें अजय देवगन का 'जलाया तो नहीं न' डायलॉग का इस्तेमाल करते हैं। इसमें अजय देवगन का यह स्वैग भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि 'रनवे 34' 2015 में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह, आकांशा सिंह और यूट्यूबर कैरी मिनाटे भी हैं। फिल्म को अजय देवगन ने डायरेक्ट करने के साथ ही इसका प्रोडक्शन भी किया है। वहीं, इसके अलावा अजय 'दृश्यम 2', 'मैदान' और 'थैंक गॉड' में भी नजर आएंगे।