फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padmaavat : 'पद्मावत' में इस अभिनेता को कास्ट करना चाहते थे संजय लीला भंसाली, जानें कैसी मिली रणवीर को फिल्म

Mon, 20 Mar 2023 09:54 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn was the first choice of sanjay leela bhansali for padmaawat know how ranveer Singh got this film
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में आई फिल्म 'पदमावत' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। 'पदमावत' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने 'अलाउद्दीन खिलजी' का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाया था, लेकिन क्या आज जानते हैं कि 'पदमावत' के लिए रणवीर उनकी पहली पसंद नहीं थे।

ajay devgn was the first choice of sanjay leela bhansali for padmaawat know how ranveer Singh got this film
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म 'अलाउद्दीन खिलजी' के किरदार के लिए रणवीर को नहीं, बल्कि बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को कास्ट करना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के सबसे पावरफुल किरदार यानी 'अलाउद्दीन खिलजी' के रोल के लिए अजय देवगन उनकी पहली पसंद थे, लेकिन एक्टर ने फिल्म करने से मना कर दिया।

ajay devgn was the first choice of sanjay leela bhansali for padmaawat know how ranveer Singh got this film
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उस वक्त अजय देवगन अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे, जिसकी वजह से उन्होंने 'पदमावत' करने से इनकार कर दिया। उनके मना करने के बाद संजय लीला भंसाली ने उस रोल के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया। इसके बाद फिल्म में अपने दमदार अभिनय से एक्टर ने 'अलाउद्दीन खिलजी' के  किरदार को अमर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn was the first choice of sanjay leela bhansali for padmaawat know how ranveer Singh got this film
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बता दें कि 'पद्मावत' का नाम पहले 'पद्मावती' रखा गया था, लेकिन कुछ संगठनों के विरोध के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावत' रखा गया। फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी प्यार दिया।

विज्ञापन
ajay devgn was the first choice of sanjay leela bhansali for padmaawat know how ranveer Singh got this film
दीपिका पादुकोण,शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार दीपिका पादुकोण ने रानी 'पद्मावती' का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी। एक्टर शाहिद कपूर भी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म को आईएमडीबी की तरफ से सात की रेटिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें-  Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: 'मिसेज चटर्जी' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, चौथे दिन कमाए इतने करोड़



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed