फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tik Tok वीडियो बनाने पर गिरफ्तार एजाज खान पहले भी फंसे इन 5 विवादों में, जा चुके हैं जेल

Fri, 19 Jul 2019 04:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Jul 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ajaz Khan arrested by Mumbai police for tik tok video 5 controversy of his life
Ajaz Khan - फोटो : twitter

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।' हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जिसने एजाज खान को सुर्खियों में ला दिया हो। इससे पहले भी एजाज इन 5 वजहों से विवादों में रहे।

Ajaz Khan arrested by Mumbai police for tik tok video 5 controversy of his life
Ajaz Khan and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हाल ही में एक सेल्फी काफी वायरल हुई। इस सेल्फी में वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पोज देते हुए दिखे। जहां एक ओर इस सेल्फी ने सोशल मीडिया पर खूब लाइम लाइट मिली तो वहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने इस पर ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। एजाज खान ने ट्विटर पर इस सेल्फी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि पलभर में ही #StandwithAzazKhan ट्रेंड होने लगा। एजाज ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'सीनियर बच्चन इस शख्स ने कई मासूम बच्चों और लोगों को मारा है। आज आपने और जो लोग इस सेल्फी में मौजूद हैं उन्होंने अपनी मेरी नजरों में इज्जत खो दी।
 

Ajaz Khan arrested by Mumbai police for tik tok video 5 controversy of his life
Ajaz Khan - फोटो : instagram

इससे पहले एजाज पर मॉडल के साथ अश्लील हरकत करने और मारपीट का आरोप लग चुका है। उस वक्त कहा गया था कि महिला मॉडल को देख एजाज खान ने अश्लील गाना गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा मामला बढ़ गया। यह फैशन शो का कार्यक्रम नवी मुंबई के वाशी में था जिसमें एजाज खान को इनविटेशन भेजा गया था। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में एजाज खान ने हंगामा किया। इस इवेंट में मौजूद लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajaz Khan arrested by Mumbai police for tik tok video 5 controversy of his life
ajaz khan with model aishwarya

मॉडल ऐश्वर्या चौबे ने एजाज खान पर बदसलूकी करने और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एजाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद एजाज को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की मानें तो एजाज ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर बाद में उसे डिलीट कर दिया था। ऐश्वर्या का कहा था कि एजाज ने फोटो के अलावा कई अश्लील मैसेज भी भेजे थे। इस मामले में पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Ajaz Khan arrested by Mumbai police for tik tok video 5 controversy of his life
Ajaz Khan - फोटो : file photo

इससे अलावा एजाज का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एजाज 'बिग बॉस 12' में आई खान सिस्टर्स को नसीहत देते हुए दिखाई दिए थे। एजाज ने वीडियो में कहा था कि सबा और सोमी खानों की इज्जत बचाए रखें। वीडियो में एजाज यह भी कहते हुए दिखाई दिए थे कि खान सिस्टर्स को थोड़ा धीरे चलना चाहिए। अगर वह मास्टरमाइंड बनकर किसी प्लानिंग से खेलेंगी तो पकड़ी जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed