एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Tik Tok वीडियो पर एजाज को जेल और दो टीवी एक्टर्स की मौत समेत समेत ये हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा गुप्ता के खिलाफ मानहानि का केस
ईशा गुप्ता के खिलाफ एक बिजनेसमैन ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अदालत ने बयान दर्ज करवाने के लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। बता दें ये वही बिजनेसमैन हैं जिन पर कुछ दिनों पहले ईशा गुप्ता ने अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया था। ईशा गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मेरी जैसी औरत असुरक्षित और टारगेट हो सकती हैं तो बाकी लड़कियों का क्या हाल हो रहा होगा। यहां तक कि आसपास दो सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मेरा रेप हो रहा है।'
'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज
सीरियल बालवीर से मशहूर हुए चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ। वहीं घटना में शिवलेख के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई और मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई।
वहीं एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा के फैंस के लिए भी बुरी खबर आई। टीवी शो मगालु जानाकी की एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ।
'वॉर' का टीजर रिलीज
यशराज फिल्म्स ने इस साल दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर का टीजर जारी कर दिया। इस टीजर में दर्शकों को टाइगर और ऋतिक का दमदार एक्शन देखने को मिला। फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के अपोजिट हीरोइन वाणी कपूर होंगी। दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म देश में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।