फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajey: ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ को दूसरे दिन नहीं मिले दर्शक, वीकएंड पर कलेक्शन की रफ्तार रही धीमी

Sat, 20 Sep 2025 09:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

Ajey The Untold Story of a Yogi Movie Day 2 Collection: कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में कमजोर शुरुआत की। दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया। 

विज्ञापन
Ajey The Untold Story of a Yogi Day 2 Box Office Collection Total Earning
‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजनीतिक व्यक्तियों अब तक कई बायोपिक बन चुकी हैं। हाल ही में योगी आदित्यनाथ की बायोपिक भी रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज में कई तरह की दिक्कत सामने आई थीं। विवाद भी फिल्म के साथ जुड़े। जहां तक इसके कलेक्शन का सवाल है तो पहले दिन फिल्म ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ ने सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए। आज दूसरे दिन और वीकएंड होने के बाजवूद भी इस फिल्म कलेक्शन में गिरावट है। 

Ajey The Untold Story of a Yogi Day 2 Box Office Collection Total Earning
‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ ने दूसरे दिन सिर्फ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन से यह कलेक्शन काफी कम है। कुल कलेक्शन भी अब तक 41 लाख रुपये हुआ है। 
Ajey The Untold Story of a Yogi Day 2 Box Office Collection Total Earning
‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की स्टोरी लाइन 
फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है। फिल्म में उत्तराखंड के रहने वाले एक युवा अजय से कहानी की शुरुआत होती है, वह कम उम्र में वह संन्यास लेकर योगी आदित्यनाथ बन जाते हैं। योगी के तौर पर उत्तरप्रदेश में बाहुबलियों का जंगलराज देखते हैं। ऐसे में प्रण लेते हैं कि प्रदेश को अपराध मुक्त करेंगे। इसके बाद फिल्म में योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक यात्रा शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajey The Untold Story of a Yogi Day 2 Box Office Collection Total Earning
‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आए चर्चित कलाकार
फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आए। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
Ajey The Untold Story of a Yogi Day 2 Box Office Collection Total Earning
'जॉली एलएलबी 3', ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’ और 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
थिएटर में ये फिल्में दे रही हैं टक्कर 
शुक्रवार को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार, अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 14.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इन दिनों साउथ फिल्म ‘मिराय’ भी थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने शनिवार को 3.73 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed