फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jolly LLB 3: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी ‘जॉली एलएलबी 3’, जानिए क्या रहा अक्षय-अरशद की फिल्म का कलेक्शन

Sat, 20 Sep 2025 08:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Sep 2025 08:15 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Day 2 Box Office Collection: शुक्रवार को अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई। पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने शुरुआत की। लेकिन शनिवार को वीकएंड होने का फायदा यह उठाती नहीं दिख रही है। जानिए, दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Starrer Akshay Kumar Arshad Warsi Film Day 2 Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जाॅली एलएलबी’ फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी ‘जॉली एलएलबी 3’ भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वकील के तौर पर दो-दो जॉली देखने को मिले। फिल्म में जॉली के किरदार में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दिखाई दिए। जानिए, शनिवार को इन दोनों कलाकारों के अभिनय का जादू क्या दर्शकों पर चल पाया? दूसरे दिन फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है? जानिए। 

Jolly LLB 3 Starrer Akshay Kumar Arshad Warsi Film Day 2 Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन का कलेक्शन  
अब तक जो शुरुआती आंकड़े हासिल हुए हैं, उसके अनुसार फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन 7.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड होने के बावजूद पहले दिन के मुकाबले फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का कलेक्शन कम हुआ है।
Jolly LLB 3 Starrer Akshay Kumar Arshad Warsi Film Day 2 Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन 
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन अब तक 20.28 करोड़ रुपये हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन यह फिल्म अपने बजट का दस प्रतिशत वसूल करने में कामयाब रही। लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन की रफ्तार कम हो गई। कल रविवार का दिन है, उम्मीद है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ के कलेक्शन में इजाफा हो।  

ये खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Starrer Akshay Kumar Arshad Warsi Film Day 2 Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सोशल मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का 
इस बार ‘जॉली एलएलबी 3’ में किसानों के दर्द को बयां किया गया है। इसकी कहानी एक किसान परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट नेता की वजह से आत्महत्या कर लेता है। उसकी विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। कोर्टरूम में इस मामले को लेकर जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जॉली त्यागी (अरशद वारसी) आमने-सामने होते हैं। क्या किसान की विधवा को न्याय मिलता है? इसी कहानी को कॉमेडी के तड़के साथ दिखाया गया है। 
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Starrer Akshay Kumar Arshad Warsi Film Day 2 Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आए उम्दा कलाकार 
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखें। दर्शकों को अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी इस फिल्म में पसंद आई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed