फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirai Demon Slayer: एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर', जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Fri, 19 Sep 2025 08:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 19 Sep 2025 08:56 PM IST
सार

Box Office Collection Day 8: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' और जापामी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। जानिए आज इन दोनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection
'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' - फोटो : x
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ एक साथ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं। वहीं आज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन शानदार रहा है।

 
Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection
मिराय - फोटो : X
'मिराय' का अब तक का कलेक्शन
'मिराय' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 16.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'मिराय' ने सोमवार को चौथे दिन 6.4 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने छठे दिन 4.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 65.1  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'मिराय' का आज का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।    

यह भी पढ़ें:  Sonarika Bhadoria: सोनारिका भदौरिया ने हॉट शॉर्ट्स में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग शेयर की तस्वीरें

 
Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection
मिराय बॉक्स ऑफिस - फोटो : एक्स
'मिराय' का आज का कलेक्शन
कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिराय' ने आज 19 सितंबर को शुक्रवार के दिन 1.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तेजा सज्जा, श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 66.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Varun Dhawan: 'परफेक्ट सनी-तुलसी', वरुण धवन ने जान्हवी के साथ शेयर की BTS तस्वीरें, सेलेब्स ने लुटाया प्यार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection
डेमन स्लेयर - फोटो : X
‘डेमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन
‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन इस फिल्म ने 13.1 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन 3.9 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 3.05 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 53.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
विज्ञापन
Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection
डेमन स्लेयर - फोटो : X
‘डेमन स्लेयर’ का आज का कलेक्शन
‘डेमन स्लेयर’ एक डार्क फैंटसी फिल्म है। इस जापानी फिल्म को कोयोहरू गोटोगे ने लिखा है। काना हंजावा के अलावा फिल्म में नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा ने अहम किरदार निभाया है। ‘डेमन स्लेयर’ ने आज 8वें दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं इस जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने बॉक्स ऑफिस अब तक कुल 54.84 करोड़ रुपये का काराबोर कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने दुबई से बुर्ज खलीफा की तस्वीर की शेयर, साथ ही बताया एक मजेदार ट्विस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed