निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में भगवान राम और माता सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, ये किसी को नहीं पता है कि फिल्म की शूटिंग कहां पर हो रही है। सोशल मीडिया पर राम सीता के रूप में रणबीर और साई की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक और कलाकार ने रणबीर के साथ अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की पुष्टि की है कि वह ‘रामायण’ का हिस्सा होंगे।
Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में हुई इस कलाकार की एंट्री, रणबीर कपूर के साथ तस्वीर साझा कर की पुष्टि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 03 May 2024 08:26 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, ये किसी को नहीं पता है कि फिल्म की शूटिंग कहां पर हो रही है। सोशल मीडिया पर राम सीता के रूप में रणबीर और साई की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन