{"_id":"5c371a42bdec22732971251b","slug":"ajith-fan-sets-his-father-on-fire-after-he-refused-to-give-him-money-to-buy-viswasam-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजित की 'विश्वासम' देखने के लिए फैन ने पिता से मांगे पैसे, नहीं मिले तो लगा दी आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजित की 'विश्वासम' देखने के लिए फैन ने पिता से मांगे पैसे, नहीं मिले तो लगा दी आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Viswasam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' रिलीज हो गई है। फिल्म में अजित अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अजित का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी बता रही है कि अजित और नयनतारा की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
2 of 5
Viswasam
सोशल मीडिया पर भी अजित कुमार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं। अजित कुमार को थाला (Thala) के नाम से भी पहचाना जाता है जो कि ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को पहले दिन अच्छा कलेक्शन मिलेगा।
3 of 5
Viswasam
इस बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल अजित के एक फैन ने जब अपने पिता से 'विश्वासम' की टिकट खरीदने के पैसे मांगे तो उसके पिता ने इनकार कर दिया इसके बाद अजित का ये सिरफिरा फैन अपने पिता को जलाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Viswasam
जी हां फैन की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसके 45 वर्षीय पिता का अभी इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत बहुत गंभीर है। साउथ में इस तरह की फैन फॉलोइंग हमेशा देखने को मिलती है। अभी हाल ही में KGF स्टार यश के जन्मदिन पर उनसे न मिल पाने के कारण एक फैन खुद को फांसी लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Viswasam
बता दें फिल्म का फर्स्ट हाफ थेनी जिले के एक गांव में शूट किया गया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है। 'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नयनतारा का नाम निरंजना और अजित का नाम थुकु दुरई है। नयनतारा फिल्म में अजित की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।