{"_id":"5c3718bebdec22737361a67c","slug":"kangana-ranaut-about-nationalism-and-jingoism-used-for-shaming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' ने कंगना रनौत को किया इंस्पायर, राष्ट्रवाद पर शर्म महसूस करने वालों को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' ने कंगना रनौत को किया इंस्पायर, राष्ट्रवाद पर शर्म महसूस करने वालों को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 10 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी आने वाले 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। फिलहाल कंगना रनौत फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब इसका म्यूजिक लॉन्च किया गया है।
2 of 5
kangana ranaut
- फोटो : instagram
इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट समेत संगीतकार शंकर महादेवन और गीतकार प्रसून जोशी मौजूद रहे। इवेंट में कंगना से सवाल पूछा गया कि 'फिल्म करते वक्त उनके अंदर देशभक्ति कितनी जागी।' जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि 'राष्ट्रवाद और कट्टर देशभक्ति आज के समय में तंज कसने के लिए किया जाता है। इसमें शर्मनाक कुछ भी नहीं है। इस तरह के शब्द जब सेट पर प्रयोग किया जाता था तो प्रसून जोशी कहते थे कि हां हैं हम राष्ट्रवादी, इसे क्यों ना कहें।'
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
कंगना रनौत ने आगे कहा कि 'जैसा कि प्रसून सर कहते हैं कि अगर आप प्यार करते हैं तो उसे दर्शाना भी जरूरी होता है। आप जब तक नहीं बताएंगेे सामने वाले को पता नहीं चलेगा। प्यार के लिए किसी को शर्मिंदा नहीं किया जाना चाहिए। जब पूरी दुनिया में इसे स्वीकार किया जा रहा है, हर तरह का झंडा लहराया जा रहा है, सतरंगी, पचरंगी तो आखिर हमारे तिरंगे में क्या बुराई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
फिल्म के म्यूजिक रिलीज के मौके पर प्रसून जोशी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर लिखी अपनी रचना भी पढ़कर सुनाई औऱ उन्होंने ये भी बताया कि लक्ष्मीबाई क्यों हमेशा से स्त्री शक्ति का प्रतीक रही हैं। फिल्म के संगीतकारों शंकर-एहसान-लॉय ने मणिकर्णिका का संगीत बनाने को लेकर सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranut
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि मणिकर्णिका, ठाकरे और चीट इंडिया 25 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। बाद में इमरान हाशमी अभिनीत चीट इंडिया की रिलीज की तारीख बदलकर 18 जनवरी कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।