फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा

Fri, 04 Aug 2023 06:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 04 Aug 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Akelli Trailer Nushrratt Bharuccha fights battle for survival in war torn Iraq video film release on 18 augus
अकेली ट्रेलर - फोटो : social media

अपने शानदार अभिनय कौशल के दम पर इस चकाचौंध भरी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने वाली नुसरत भरूचा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अकेली' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के दमदार टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसकी कहानी की और करीब से झलक पाने के लिए मचल रहे थे। अब जब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है तो ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। समने आए इन वीडियो में नुसरत भरूचा अपनी जान बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।  

Akelli Trailer Nushrratt Bharuccha fights battle for survival in war torn Iraq video film release on 18 augus
अकेली ट्रेलर - फोटो : social media

मेकर्स ने 'अकेली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। नुसरत भरुचा अभिनीत यह फिल्म युद्धग्रस्त इराक में अकेली फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी दिखाती है, जिसे जीने के लिए सभी मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के दिलों में जहां एक तरफ फिल्म की कहानी को पूरा देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ परेशान भी कर दिया है। जिस तरह से ट्रेलर में नुसरत भरूचा को अपनी जान बचाने के लिए गोलियों से बचते-बचाते भागते हुए देखा जाता है वह बेहद रोचक है। उस लड़की की बेबसी...उसकी लड़ाई सभी कुछ देखने लायक है।   
Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक, आयुष्मान की हुई तारीफ

Akelli Trailer Nushrratt Bharuccha fights battle for survival in war torn Iraq video film release on 18 augus
अकेली - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में नुसरत भरूचा के किरदार के भागने की कोशिश से होती है,  लेकिन वह हथियारबंद लोगों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर बैक में जाकर उसकी कहानी दिखाती है - कैसे वह नौकरी करने के लिए मोसुल पहुंची। जहां एक तरफ वह धीरे-धीरे बिल्कुल नए देश में आगे बढ़ रही थी, लेकिन युद्ध छिड़ जाता है तो उसे अन्य महिलाओं के साथ पकड़ लिया जाता है। नुसरत भरूचा के किरदार को शारीरिक और यौन उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानते हुए दिखाया जाता है।
Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Akelli Trailer Nushrratt Bharuccha fights battle for survival in war torn Iraq video film release on 18 augus
अकेली - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए ट्रेलर में नुसरत भरूचा को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देख गया है। 'अकेली' में नुसरत भरूचा के अलावा निशांत दहिया, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। दशमी स्टूडियोज की यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन प्रणय मेश्राम ने किया है।

विज्ञापन
Akelli Trailer Nushrratt Bharuccha fights battle for survival in war torn Iraq video film release on 18 augus
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में काम करते हुए देखा गया था। 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार और नुसरत भरूचा के अलावा, इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन अपनी पिछली फिल्म की असफलता के बाद भी अभिनेत्री 'अकेली' के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। नुसरत भरूचा के मुताबिक, 'अकेली' में उनके काम करने का अनुभव जबर्दस्त रहा है।
Jailer: इस पॉपुलर सेलिब्रिटी ने किया रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रिव्यू, रिलीज से पहले ही फिल्म को बताया हिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed