{"_id":"5b8538c342c79206ed67db0c","slug":"akkineni-nagarjuna-married-twice-and-birthday-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार नागार्जुन संग इन 6 एक्टर्स ने भी की 2 शादी, इस स्टार की एक्स वाइफ को खूब पड़ी थीं गालियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार नागार्जुन संग इन 6 एक्टर्स ने भी की 2 शादी, इस स्टार की एक्स वाइफ को खूब पड़ी थीं गालियां
Tue, 28 Aug 2018 05:33 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Tollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ठीक बॉलीवुड की तरह टॉलीवुड में भी तलाक और दूसरी शादी करना आम बात हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अफेयर और डेटिंग की कई खबरें उड़ती रहती हैं। लेकिन ऐसे में बात करेंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन संग उन 7 सुपरस्टार्स की जिन्होंने दो-दो शादियां की। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..बता दें कि 29 अगस्त को एक्टर नागार्जुन 59 साल के हो जाएंगे...
2 of 8
Tollywood
तमिल फिल्मों के मेगास्टार कमल हासन बॉलीवुड में बड़ी पहचान रखते हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत ही सुपरहिट रहा है। बता दें कि साल 1978 में 24 साल की उम्र में कमल ने डांसर वानी गनपथी से शादी की थी। लेकिन शादी के दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन एक्ट्रेस सारिका को डेट करने लगे। ऐसे में साल 1988 में सारिका और कमल एक साथ रहने लगे और इस दौरान सारिका शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं। वहीं, साल 1988 में ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 2002 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से कमल की दो लड़कियां एक्ट्रेस श्रृति हसन और अक्षरा हसन हुईं।
3 of 8
Tollywood
फिल्म 'वॉन्टेड' और 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले साउथ एक्टर प्रकाश राज बड़े-बड़े विलेन्स में शुमार हैं। बता दें कि साल 1994 में उन्होंने ललीता कुमारी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां मेघना और पूजा हुईं और एक बेटा सिद्धु हुआ। वहीं, साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद प्रकाश ने जानी-मानी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से साल 2010 में शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा वेधांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Tollywood
सुपरस्टार आर सरथकुमार ने भी दो शादियां की। उन्होंने पहली शादी साल 1984 में छाया से की और इस शादी से उन्हें दो बेटियां वारालक्ष्मी और पूजा हुईं। वहीं, 1990 के बीच में सरथ एक्ट्रेस नगमा के प्यार में पड़ गए। दोनों को फिल्म 'रंगसिया पुलिस' में एक साथ देखा गया था। जब छाया को इस बात का पता चला तो उन्होंने तलाक की अर्जी दायर कर दी। इसके बाद सरथ ने नगमा से पीछे हटने का फैसला लिया और उन्होंने एक्ट्रेस राधिका से साल 2001 में शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद 2004 में उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम राहुल है। बता दें कि राधिका ने साल 1992 में पहले रिचर्ड हार्डी से शादी की थी जिससे उन्हें बेटी रायने हार्डी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
Tollywood
साउथ के एक और सुपरस्टार सरथ बाबू ने पहली शादी रमा प्रभा से की। लेकिन इनकी शादी लंबी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद सरथ ने स्नेहलता दीक्षित से शादी की। बता दें कि ये दोनों भी अब अलग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।