फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के साथ किया था डेब्यू, धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में आई थी कमल हासन की ये बेटी

Sat, 12 Oct 2019 04:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Oct 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
Akshara Haasan birthday special and her film career life unfacts
Akshara Haasan - फोटो : Social Media

एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज 28 साल की हो गई हैं। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ में वो अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं, तो कुछ में सहायक निर्देशन कर चुकी हैं। अक्षरा अक्सर चर्चा में रहती हैं। जानें, जन्मदिन पर अक्षरा से जुड़ी खास बातें...

Akshara Haasan birthday special and her film career life unfacts
Akshara Haasan - फोटो : Social Media

अक्षरा हासन ने भले ही तमिल सुपरस्टार के घर में जन्म लिया हो, पर बड़े पर्दे पर उन्होंने एक्टिंग का जौहर दिखाया बॉलीवुड में, वो भी अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ। अक्षरा ने 'शमिताभ' से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया था।

Akshara Haasan birthday special and her film career life unfacts
Akshara Haasan

अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंचीं कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया।  अमिताभ के साथ डेब्यू करने के बाद भी अक्षरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Haasan birthday special and her film career life unfacts
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter

अक्षरा का जन्म चेन्नई में 12 अक्टूबर 1991 को हुआ था। इनके पिता का नाम कमल हासन हैं और मां का नाम सारिका। मां सारिका बड़ी अभिनेत्री रही हैं। अक्षरा की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
Akshara Haasan birthday special and her film career life unfacts
Shruti and Akshara Haasan

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed