फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षरा हासन की लीक हुईं निजी तस्वीरें इस एक्ट्रेस के बेटे के पास भी थीं, पहली बार खुलेआम कबूला

Sun, 18 Nov 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
akshara haasan ex boyfriend tanuj virwani questioned by mumbai police
akshara haasan - फोटो : file photo

कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की निजी तस्वीरें लीक होने के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों अक्षरा मुंबई पुलिस से शिकायत कर साइबर सेल से मदद मांगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि अक्षरा के अलावा ये तस्वीरें उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के पास भी थीं। जिसके बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

akshara haasan ex boyfriend tanuj virwani questioned by mumbai police
tanuj virwani - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर तनुज विरवानी से पूछताछ हो सकती है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि साल 2013 में तनुज के साथ ये तस्वीरें शेयर की गई थीं। अब इस मामले में तनुज विरवानी ने वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए अपनी सफाई दी है।

akshara haasan ex boyfriend tanuj virwani questioned by mumbai police
tanuj virwani - फोटो : twitter

तनुज विरवानी ने कहा कि 'अक्षरा और मैं 2013 से 2017 तक रिलेशनशिप में थे। अक्षरा ने ये तस्वीरें साल 2013 में मुझे भेजी थीं। ये तस्वीरें केवल मेरी आंखों के लिए थीं। मैंने वो तस्वीरें देखीं और डिलीट कर दीं। उस दौरान मैंने भी कई तस्वीरें उसे भेजीं। ना केवल तस्वीरें बल्कि एसएमएस और व्हॉट्सएप मैसेज भी किए। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह से तस्वीरें लीक हुईं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
akshara haasan ex boyfriend tanuj virwani questioned by mumbai police
tanuj virwani - फोटो : you tube

तनुज ने आगे बताया कि 'मैं अक्सर फोन गिरा देेता हूं। वो फोन टूट गया था और उसे ठीक कराने के लिए दिया था। फोन ठीक करने के लिए काफी पैसे मांगे गए थे, जिसके बाद मैंने नया फोन खरीद लिया। हालांकि मैंने अपना पुराना फोन बेचा नहीं।' बता दें कि तनुज ने साल 2013 में फिल्म लव यू सोनियो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तनुज बीते जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। रति और अक्षरा के पिता कमल हासन ने साथ में फिल्म एक दूजे के लिए (1981) में काम किया था। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई साउथ की फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
akshara haasan ex boyfriend tanuj virwani questioned by mumbai police
akshara hassan - फोटो : file photo

इससे पहले अक्षरा हासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि 'मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज लीक की गई हैं, ये किसने किया और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है और कुछ ने तो यह फोटो ऐसे शेयर की है, इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed