फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri : बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां, किसी को तो पहचानना भी मुश्किल

Wed, 06 Oct 2021 02:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
akshara singh to amrapali dubey these bhojpuri actresses without makeup looks Will blow you mind
मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह - फोटो : Social Media

हिन्दी सिनेमा की तरह भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों ने भी फिल्म जगत में अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों के फैंस यूपी से लेकर बिहार तक में हैं। एक-एक फिल्म के लिए ये अभिनेत्रियां लाखों रुपए फीस के तौर पर लेती हैं। वैसे जहां एक तरफ सभी अभिनेत्रियों का पर्दे पर ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है तो वहीं कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्हें असल जिंदगी में देखने के बाद पहचानना वाकई मुश्किल है।



भोजपुरी अभिनेत्रियों का नो मेकअप लुक

हिन्दी सिनेमा की तरह भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां जो बिना मेकअप बिलकुल ही अलग लगती हैं। उन्हें एक नजर में पहचानना वाकई प्रशंसकों के लिए मुश्किल हो जाता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको भोजपुरी सिनेमा की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षरा से लेकर आम्रपाली तक कई अभिनेत्रियां शामिल हैं। जिन्हें बिना मेकअप के आपके लिए भी पहचानना काफी मुश्किल है।

akshara singh to amrapali dubey these bhojpuri actresses without makeup looks Will blow you mind
अक्षरा सिंह - फोटो : Social Media

अक्षरा सिंह

अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं हैं। वह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले अक्षरा सिंह ने टेलीविजन में भी खूब काम किया। अक्षरा को नो-मेकअप लुक में पहचान पाना उनके प्रशंसकों के लिए काफी मुश्किल है।

akshara singh to amrapali dubey these bhojpuri actresses without makeup looks Will blow you mind
आम्रपाली दुबे - फोटो : Social Media

आम्रपाली दुबे

आज के समय में आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी अदाकारा हैं। वो अपनी एक-एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। आम्रपाली दुबे ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी से ही की थी। उन्होंने निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। आम्रपाली बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshara singh to amrapali dubey these bhojpuri actresses without makeup looks Will blow you mind
मोनालिसा - फोटो : Social Media

मोनालिसा

बी-ग्रेड फिल्मों से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा ने भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक खास जगह बनाने के लिए एक कड़ा संघर्ष किया। आज के समय में मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी की ही नहीं बल्कि टेलीविजन जगत की भी बड़ी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बाद में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 2017 में बिग बॉस के घर में शादी कर ली। मोनालिसा बिना मेकअप भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

विज्ञापन
akshara singh to amrapali dubey these bhojpuri actresses without makeup looks Will blow you mind
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media

रानी चटर्जी

साल 2004 में 15 वर्ष की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली रानी चटर्जी आज भले ही भोजपुरी फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा में उनका डंका बोलता था। रानी चटर्जी भी बिना मेकअप के काफी अच्छी लगती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed