निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का काउंटडाउन विजयदशमी के दिन शुरू हो गया। फिल्म के तीन प्रमुख सितारों अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फिल्म की रिलीज डेट 5 नवंबर 2020 का आधिकारिक एलान किया और साथ ही ये कोरोना संक्रमण काल के ‘इंटरवल’ के खत्म होने और वापस सिनेमाघरों में लौटने का समय आने की भी बात कही। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से देश के तमाम राज्यों में से महाराष्ट्र ही सबसे आखिरी राज्य है जहां सिनेमाघर 22 अक्तूबर से खुलने जा रहे हैं और सिनेमाघरों के खुलने के साथ जो पहली मेगा बजट फिल्म रिलीज होने जा रही है, वह ‘सूर्यवंशी’ है।
Back to Cinemas: अक्षय, अजय और रणवीर ने दिया सिनेमाघरों में लौटने का न्यौता, बोले, इंटरवल खत्म हुआ
निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का काउंटडाउन विजयदशमी के दिन शुरू हो गया। फिल्म के तीन प्रमुख सितारों अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फिल्म की रिलीज डेट 5 नवंबर 2020 का आधिकारिक एलान किया और साथ ही ये कोरोना संक्रमण काल के ‘इंटरवल’ के खत्म होने और वापस सिनेमाघरों में लौटने का समय आने की भी बात कही। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से देश के तमाम राज्यों में से महाराष्ट्र ही सबसे आखिरी राज्य है जहां सिनेमाघर 22 अक्तूबर से खुलने जा रहे हैं और सिनेमाघरों के खुलने के साथ जो पहली मेगा बजट फिल्म रिलीज होने जा रही है, वह ‘सूर्यवंशी’ है।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के सितारों अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी है। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिल्म जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद जब सिनेमाघरों को 22 अक्तूबर से खोलने का फैसला किया था तो सबसे पहले रोहित शेट्टी ने ही अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा की थी। तब माना जा रहा था कि ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी लेकिन अब ये साफ हो गया है कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को ही रिलीज होने जा रही है। इसी दिन मार्वेल स्टूडियोज की मेगा बजट फिल्म ‘इटर्नल्स’ भी भारत में रिलीज हो रही है।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ फिछले साल 24 मार्च को रिलीज होनी थी। फिर लॉकडाउन लगा तो इसकी रिलीज जून तक खिसकी और फिर इसे पिछले साल के आखिरी महीनों में दीवाली के करीब रिलीज करने पर भी चर्चा हुई। रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को 30 अप्रैल को रिलीज करने का आधिकारिक एलान किया गया था। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए एक नया ट्रेलर भी रिलीज किया, लेकिन इस बीच कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो जाने के बाद फिल्म की रिलीज फिर टल गई थी।
महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने के बाद तमाम उन फिल्म निर्माताओं ने भी अपनी फिल्मों की रिलीज डेट्स नए सिरे से घोषित कर दीं, जिनकी फिल्में लंबे अरसे से रिलीज की राह तकती रही हैं। विजयदशमी से लेकर इस साल के आखिर तक रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
रिलीज डेट फिल्म
15 अक्तूबर रश्मि रॉकेट (डिजिटल रिलीज)
15 अक्तूबर सनक: होप अंडर सीज (डिजिटल रिलीज)
15 अक्तूबर वेनम: लेट देयर बी कारनेज
16 अक्तूबर सरदार ऊधम (डिजिटल रिलीज)
22 अक्तूबर भवाई
22 अक्तूबर द लास्ट ड्यूएल
29 अक्तूबर रॉन्स गॉन रॉन्ग
29 अक्तूबर हम दो हमारे दो (डिजिटल रिलीज)
5 नवंबर सूर्यवंशी
5 नवंबर इटर्नल्स
5 नवंबर मीनाक्षी सुंदरेश्वर (डिजिटल रिलीज)
19 नवंबर बंटी और बबली 2
19 नवंबर ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’
26 नवंबर सत्यमेव जयते 2
26 नवंबर अंतिम
3 दिसंबर तड़प
10 दिसंबर चंडीगढ़ करे आशिकी
10 दिसंबर वेस्ट साइड स्टोरी
17 दिसंबर स्पाइडरमैन: नो वे होम
17 दिसंबर पुष्पा पार्ट 1
24 दिसंबर 83
24 दिसंबर द किंग्स मैन
31 दिसंबर जर्सी