{"_id":"61694bf2187b0e626961b49b","slug":"honsla-rakh-diljit-dosanjh-shares-photo-with-shahnaz-gill-says-you-are-very-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हौसला रख: दिलजीत दोसांझ ने शेयर की शहनाज गिल के साथ फोटो, कहा- 'तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हौसला रख: दिलजीत दोसांझ ने शेयर की शहनाज गिल के साथ फोटो, कहा- 'तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
हौसला रख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल काफी टूट गई हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार को हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन शहनाज के चेहरे का नूर जैसे सिद्धार्थ के साथ ही चला गया हो। काफी वक्त बाद शहनाज अपने काम पर वापस लौटी हैं। इस दौरान वो अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस प्रमोशन के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शहनाज के लिए एक भावुक करने वाला मैसेज लिखा है।
दिलजीत ने शहनाज को दिलासा देते हुए लिखा है कि "तुम बहुत मजबूत महिला हो.. ऐसे ही रहना।" शहनाज और दिलजीत के साथ इस फिल्म में एक और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। तीनों कलाकार अपनी इस आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन भी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
जल्द रिलीज होगा सिडनाज का अधूरा गाना
सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत से पहले वह सारेगामा के म्यूजिक वीडियो 'हैबिट' में काम कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद उनका गाना अधूरा रह गया है। अब मेकर्स ने इस गाने को नए टाइटल 'अधूरा' के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इस गाने में आखिरी बार सिडनाज को साथ देखा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।