फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: 'ओएमजी 2' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट, अक्षय के शिव किरदार को बदलने की दी सलाह

Mon, 31 Jul 2023 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Jul 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Pankaj Tripathi OMG 2 trailer get U A certificate from CBFC advised to change Shiva character
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ओएमजी 2' लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब नजदीक आ रही है, मगर इसके साथ ही इसकी रिलीज के रास्तों में भी कई अड़चनें आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि अक्षय की इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Akshay Kumar and Pankaj Tripathi OMG 2 trailer get U A certificate from CBFC advised to change Shiva character
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ( सीबीएफसी) की रिवाइजिंग कमेटी ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को विवादास्पद बताया था, लेकिन अब खबर है कि फिल्म के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है। सेंसर बोर्ड ने साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार यानी भगवान शिव के अवतार को भी बदलने की सलाह भी दी है।

Jennifer Mistry: TMKOC टीम पर फिर बरसीं जेनिफर मिस्त्री, अभिनेत्री ने बताई सेट पर टॉक्सिक माहौल की सच्चाई

Akshay Kumar and Pankaj Tripathi OMG 2 trailer get U A certificate from CBFC advised to change Shiva character
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले हफ्ते तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म अपनी तय डेट पर रिलीज होगी या नहीं। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ही फिल्म की अंतिम रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। अब देखना है कि क्या मेकर्स फिल्म को ‘गदर 2’ के साथ रिलीज करके फैंस को दोगुना तोहफा देते हैं या नहीं। 

Tv: इन स्टार्स के नाम पर कभी चलते थे टीवी शो, टीआरपी के चक्कर में रातों रात मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Pankaj Tripathi OMG 2 trailer get U A certificate from CBFC advised to change Shiva character
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर पहले खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया और साथ ही फिल्म में 20 कट्स भी लगाने की शर्त रखी थी। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब खबर आ रही है कि कमेटी ने फिल्म में अक्षय कुमार के 'भगवान शिव' के किरदार पर आपत्ति जता दी है और इस किरदार को ही बदलने की मांग की है।

Bollywood: इन बॉलीवुड सितारों के नाम पर हुई धोखाधड़ी, ठगों ने लोगों को झांसे में लेकर लगाया लाखों रुपये का चूना

विज्ञापन
Akshay Kumar and Pankaj Tripathi OMG 2 trailer get U A certificate from CBFC advised to change Shiva character
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार  के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यानी इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। उनकी यह फिल्म साल 2012 में ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed