फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' के एक साल पूरा होते ही सोनम-अक्षय ने शेयर किया इमोशनल मैसेज, बोले-मौका मिले तो..

Sun, 10 Feb 2019 11:03 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Sonam Kapoor sared emotional post celebrating success of one year Padman
padman
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' पिछले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'पैडमैन' का लागत बजट कुल 20 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पैडमैन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एक साल बाद फिल्म की सफलता पर अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपना अनुभव साझा किया है। 
Akshay Kumar and Sonam Kapoor sared emotional post celebrating success of one year Padman
PadMan - फोटो : Twitter
'पैडमैन' के इन दोनों मुख्य कलाकारों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी अपनी एक-एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ इन दोनों ने 'पैडमैन' से जुड़े अपने अनुभवों को भी कैप्शन में बयां किया है। सोनम कपूर और अक्षय कुमार के फैंस इन दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Akshay Kumar and Sonam Kapoor sared emotional post celebrating success of one year Padman
padman - फोटो : file photo
बात करें अक्षय कुमार द्वारा शेयर की गई तस्वीर को तो, उन्होंने सेनेटरी पैड्स लिए फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक ऐसी फिल्म जिसको करने के बाद मैं सच में अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकला। अगर यह मासिक धर्म स्वच्छता के कारणों को आगे बढ़ाने में मदद करती है तो मैं ऐसी फिल्म बिना पलक झपकते दोबारा करने को तैयार हूं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A film which literally made me step out of my comfort zone but I’d do it again without batting an eyelid if it helped further the cause of menstrual hygiene. #1YearOfPadMan

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Sonam Kapoor sared emotional post celebrating success of one year Padman
padman - फोटो : file photo
वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने अक्षय कुमार,'पैडमैन' के डायरेक्टर आर बाल्की और अपनी तस्वीर साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। उन्होंने इस कैप्शन के जरिए फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा सोनम कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर से लेकर अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, राधिका आप्टे सहित फिल्म के मेकर्स का धन्यवाद किया हैै। सोनम के फैंस उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One year of our film #padman. Balki sir you’ve been one of the best people I know besides being one of the best directors I’ve worked with. Also @akshaykumar sir you’ve been pushing boundaries like no ones business and it’s super inspirational. Your inspiration is obviously @twinklerkhanna and I’d like to give her all your credit! @radhikaofficial hopefully we will be in the same frame one day, right now the same movie will suffice to be featured with such a talent! @pcsreeram sir you captured the reality and beauty so wonderfully ! @swanandkirkire sir “pari” is one of my favourite characters and thanks so much for writing her with so much love.. miss being on the sets of #padman and surrounded by all of you! Last but the most important Arunachalam Muruganantham your story was an important one to tell and thanks for trusting our team for doing it.

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on

विज्ञापन
Akshay Kumar and Sonam Kapoor sared emotional post celebrating success of one year Padman
PadMan - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म के द्वारा समाज में महिलाओं के पीरियड्स को लेकर अलग मानसिकता रखने वाले लोगों के बारे में बताया है। साथ ही महिलाओं को होने वाली परेशानी को भी दिखाया है। यह फिल्म पिछले साल की अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed