{"_id":"5c5fb473bdec22736d6a1778","slug":"remo-dsouza-meet-salman-khan-at-his-home-and-request-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को साढ़े 3 बजे हैरान रह गए सलमान खान, जब अचानक उन्हें घर मनाने पहुंचे रेमो डिसूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात को साढ़े 3 बजे हैरान रह गए सलमान खान, जब अचानक उन्हें घर मनाने पहुंचे रेमो डिसूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म सलमान खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए वो इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कई लोगों को मौका दिया है। आज कई लोग सिर्फ उनकी बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में जगह बना पाए हैं लेकिन सलमान जिससे बैर कर लेते हैं उसका करियर ट्रैक से उतरने लगता है। इसलिए कोई भी सलमान से अपने रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहता। बीते दिनों खबर थी कि सलमान और रेमो डिसूजा के बीच खटास आ गई थी जिसके बाद वह हाल ही में उनसे मिलने पहुंचे।
2 of 6
रेस-3
पिछले दिनों फिल्म 'रेस 3' के दौरान सलमान खान और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के बीच खटास आ गई थी। ऐसा बताया जाता है कि कुछ सीन्स को लेकर सलमान और रेमो के बीच मतभेद थे। इसके बाद फिल्म 'रेस 3' जब बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाई तो दोनों के बीच अनबन हो गई। इस फिल्म की वजह से सलमान का नुकसान भी हुआ और यह फिल्म साल 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
3 of 6
race-3
इस वजह से सलमान और रेमो के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। रेमो इन्हीं दूरियों को कम करने की कोशिश में लग गए हैं। अब जिस तरह से सलमान के प्रति रेमो अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं, उससे लगता है कि इनके रिश्ते पहले जैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान
सलमान की फिल्म 'भारत' का सेट इन दिनों मुंबई की फिल्मसिटी में लगा हुआ है। यहीं रेमो डिसूजा की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का भी सेट लगा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो डिसूजा शूटिंग से वक्त निकालकर 'भारत' के सेट पर गए थे, लेकिन इस दौरान सलमान शूटिंग में काफी व्यस्त थे इसी वजह से रेमो की सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि सलमान ने रेमो को रात को घर आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
5 of 6
रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रेमो रात के साढ़े तीन बजे सलमान के घर पहुंच गए। माना जा रहा है कि रेमो पुरानी बातों को भुलाकर सलमान खान को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। रेमो नहीं चाहते हैं कि किसी भी वजह से उनके और सलमान के बीच के रिश्ते खराब हो क्योंकि इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।