फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक्ति कपूर ने फिर खोली बॉलीवुड की पोल, बोले-मैं जानता हूं क्यों हुई महेश आनंद की मौत

Sun, 10 Feb 2019 10:11 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor revealed after death of Mahesh Anand he was depressed and became an alcoholic
Shakti Kapoor and mahesh anand - फोटो : amar ujala
90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एक्टर महेश आनंद का निधन हो गया है। शनिवार को वह मुंबई के यारी रोड स्थित घर अपने घर पर मृत पाए गए। गौरतलब है कि महेश आनंद को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। 
Shakti Kapoor revealed after death of Mahesh Anand he was depressed and became an alcoholic
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर
महेश आनंद के निधन के एक दिन बाद एक्टर शक्ति कपूर ने उनको लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट सिनेब्लिट्ज की खबर के अनुसार, काम ना मिलने के चलते महेश काफी डिप्रेस रहते थे और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे। नशे में वह लोगों को फोन मिला देता थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' के क्लाइमैक्स में डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने उसको कुछ मिनट का रोल दिया था। 
 
Shakti Kapoor revealed after death of Mahesh Anand he was depressed and became an alcoholic
Shakti Kapoor - फोटो : file photo
शक्ति कपूर ने आगे कहा-  'महेश आनंद ने फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाया। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उसको शराब पीने के लिए मना किया था लेकिन वह तब भी नहीं माना था। मैंने भी उसको बहुत बार शराब पीने के लिए मना किया किया था। क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत की वजह से अपनी जिंदगी खो दी थी। इसलिए मैं उसको हमेशा समझाता रहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor revealed after death of Mahesh Anand he was depressed and became an alcoholic
महेश आनंद - फोटो : file photo
पता हो कि महेश आनंद 18 जनवरी को रिलीज हुई पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। महेश आनंद ने 18 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद महेश आनंद ने प्रोड्यूसर- डायरेक्टर पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' साइन की थी। खुद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, 18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।
विज्ञापन
Shakti Kapoor revealed after death of Mahesh Anand he was depressed and became an alcoholic
महेश आनंद - फोटो : file photo
आपको बता दें कि महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। महेश 80 और 90 के दशक में विलेन के रूप में काफी लोकप्रिय थे। फिलहाल महेश आनंद की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed