सब्सक्राइब करें

'जनता कर्फ्यू' का उल्लंघन करने वालों पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- 'इतनी खुंदक आ रही है कि गलत शब्द...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Mar 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew and Came out During Lockdown
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

देशभर में जहां लॉकडाउन का असर देखा जा रहा है तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसका खासा असर देखा जा रहा है। जहां पूरा देश बंद है तो वहीं कई जगह इसके इतर लोग इस लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बाहर निकलकर एक दूसरे से मिल रहे हैं। तो ककई लोग घूम फिर रहे हैं। अब ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार का इन लोगों पर गुस्सा फूटा है। अक्षय का कहना है कि ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।

Trending Videos
Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew and Came out During Lockdown
akshay kumar - फोटो : social media

अभिनेता अक्षय कुमार ने इन लोगों को जमकर फटकार लगाई है। अभिनेता ने एक वीडियो के जरिए इन लोगों की जमकर क्लास लगाई है। अक्षय ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय बहुत ज्यादा गुस्से में देखे जा सकते हैं। वीडियो में अक्षय कहते हैं, 'हर बार मैं आपसे दिल की बात प्यार से बोलता हूं पर आज कसम से इतनी खुंदक आ रही है ना कि कुछ गलत शब्द मुंह से निकल जाए, तो मुझे माफ कर देना। दिमाग हिल गया है क्या कुछ लोगों का। क्या हो गया है लोगों को, किसको लॉकडाउन का मतलब समझ नहीं आ रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew and Came out During Lockdown
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय यहीं नहीं रुके, आगे अक्षय ने कहा, 'लॉकडाउन का मतलब होता है घर पर रहो, घर के भीतर रहो, परिवार के साथ रहो। सड़क पर तफरी करने के लिए निकल ना जाओ। बहुत बहादुर बन रहे हो आप लोग बाहर जाकर, ये सब बहादुरी धरी की धरी रह जाएगी। खुद भी अस्पताल जाओगे और अपने परिवार वालों को भी लेकर जाओगे। अकल का इस्तेमाल करो। मैं फिल्मों में स्टंट करता हूं, हेलिकॉप्टर से लटकता हूं, बहुत कुछ करता हूं लेकिन सच में कह रहा हूं जान सूखी हुई है। इस बीमारी के सामने पूरी दुनिया की हालत खराब है।'

Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew and Came out During Lockdown
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय आगे कह रहे हैं, 'अपने परिवार के हीरो बन सकते हो तुम लोग। घर पर रहो, सिर्फ घर पर ही रहो। जब तक सरकार कह रही है तब तक घर पर रहो। कोरोना के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है हमें इसे हराना है। कोई च्वाइस नहीं है हमारे पास। कोई और जंग होती तो मैं खुद आपसे कहता कि उठो वीरों लड़ो। लेकिन ये जंग इसके लिए मैं आपसे कहूंगा कि हाथ धोकर घर पर बैठे रहो जब तक सरकार नहीं कहती है तब तक घर से मत निकलना।'

विज्ञापन
Akshay Kumar Angry On People Who Break Janta Curfew and Came out During Lockdown
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

वीडियो के आखिर में अक्षय कहते हैं कि वो दोबारा लोगों से पूछने आएंगे कि वो खिलाड़ी बने हैं यै बेवकूफ। अक्षय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्षय एक वीडियो जारी कर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह कर रहे थे। साथ ही उन्होंने इसे गंभीरता से न लेने वालों की क्लास भी लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed