बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरुक करने की मुहिम छेड़े हुए हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। कभी वो वीडियो बनाकर लोगों से घरों में रहने की अपील करते हैं तो कभी घर से बाहर निकलने वालों को फटकार लगाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का एक ट्वीट अचनाक चर्चा में आ गया है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
एक ट्वीट पर जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा है कि देश में लगे लॉकडाउन के दौरन जो शख्स अपने घर में रहेगा वही असली सुपर स्टार होगा। अक्षय ने ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
दरअसल जोगिंदर टुटेजा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि टाइगर श्रॉफ किस तरह से रैंबो, हीरोपंती 2 और बागी 4 जैसी अपनी आने वाली फिल्मों से जरिए सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं। उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने जवाब दिया।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने लिखा कि तुम्हारी इस बात से मैं पूरी तरह से सहमत हूं जोगिंदर कि टाइगर श्रॉफ इस समय धमाल मचा रहे हैं, लेकिन इस समय वही व्यक्ति सुपरस्टार है, जो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घर में रहेगा। मैं हर एक से सुपरस्टार बनने की अपील करता हूं।
5 of 5
कोरोना के डर से मास्क पहने लोग
- फोटो : PTI
बता दें कि देश पर इस समय कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को इस वायरस से देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। जबकि दूसरी तरफ कोरोना वायरस से 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इस वायरस के खतरे से निपटने के लिए देश को पहले ही 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
लॉकडाउन में करीना कपूर ने इस तरह बढ़ाया लोगों का हौसला, बोलीं- हम ये कर सकते हैं और करेंगे