फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी जीते हैं खिलाड़ी कुमार, बंगले से प्राइवेट जेट तक, यहां जानें नेटवर्थ

Sat, 09 Sep 2023 08:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 09 Sep 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar birthday know about actor net worth car collection luxurious bikes details inside
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार को भला कौन नहीं जानता। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षय कुमार का नौ सितंबर यानी है। आज अक्षय 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ।

Akshay kumar birthday know about actor net worth car collection luxurious bikes details inside
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने एक्टर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये है। वहीं, अक्षय कुमार की नेट वर्थ 2591 करोड़ रुपये है।

Akshay kumar birthday know about actor net worth car collection luxurious bikes details inside
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के पास एक सी-फेसिंग बंगला है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस आलीशान घर में लिविंग रूम, एक होम थिएटर, किचन, डाइनिंग एरिया और एक वॉक इन क्लॉजेट है। इसके अलावा अक्षय के पास चार फ्लैट भी हैं जिनमें से हर एक की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। अक्षय के पास गोवा में एक शानदार विला भी मौजूद है जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, निर्माता लॉन्च करेंगे 'एनिमल' का फर्स्ट लुक!

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar birthday know about actor net worth car collection luxurious bikes details inside
अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास फैंटम की सैवेंथ जेनरेशन मौजूद है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये के आस पास है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सडीज बेंज फाइव क्लास भी है जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये के पास है। साथ ही उनके पास बेंटले, रेंज रोवर जैसी गाड़िया भी हैं। अक्षय को बाइक्स भी पसंद हैं और उनका बाइक कलेक्शन काफी शानदार है।

विज्ञापन
Akshay kumar birthday know about actor net worth car collection luxurious bikes details inside
आदित्य रॉय कपूर-अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इतना ही नहीं अक्षय एक प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं। इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। अक्षय इसका इस्तेमाल ट्रैवलिंग के लिए करते हैं। अक्षय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनका मानना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है इसलिए वो लेट नाइट पार्टीज से खुद को दूर रखते हैं और रोज सुबह योग और एक्सरसाइज से खुद को फिट रखते हैं। अक्षय फिटनेस फ्रीक कहे जाते हैं और वो लाखों लोगों की प्रेरणा हैं।

यह भी पढ़ें: 25 करोड़ रिश्वत मामले में समीर वानखेड़े को मिली जीत, कैट ने आर्यन खान केस में बताया निर्दोष

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed