बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म आगामी 21 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसी के चलते अक्षय इसकी प्रमोशन के लिए अपने फैन्स के बीच जा रहे हैं। अभिनेता 'द कपिल शर्मा शो' में भी फिल्म की प्रमोशन करने पहुंचे थे। तो वहीं, छोटे-छोटे शोज में जाने से भी वह परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वह देश के सेना के जवानों के बीच भी पहुंचे जहां उनके डांस और स्टंट की दो वीडियो बहुत वायरल हो रही है।
अक्षय कुमार ने सेना के जवानों संग मनाई होली, देखिए जबरदस्त डांस और स्टंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली की मुख्य जगह कनॉट प्लेस में भी अक्षय कुमार पहुंचे थे जहां उन्हें देखने के लिए हजारों फैन्स यहां जुटे हुए थे। बीते दिनों अभिनेता ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) जवानों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने उनके संग जमकर डांस कर होली भी मनाई। इस दौरान वह अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी के गाने सानू कैदी पर खूब थिरक रहे थे।
No matter how many times in a year I come here, Delhi is always ready with a warm welcome ❤️ A big thank you from Team #Kesari 🙏🏻 pic.twitter.com/zzNGu3Ydpk
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 18, 2019
फिल्म में अक्षय एक सिख जवान के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय की फिल्म सारागढ़ी के बैटल पर आधारित है। फिल्म की कहानी में देखने को मिलेगा की कैसे 10 सिख जवान 10 हजार मुगल आक्रमणकारियों से लोहा लेंगे।
A post shared by Raj (@bollywoodkurd_official) on
इसके साथ ही अक्षय ने एक लेडी ऑफिसर संग भी फाइटिंग डेमो किया। अभिनेता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखेंगे तो आपको अक्षय लेडी ऑफिसर संग एक मॉक फाइट करते दिख रहे है इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'बीएसएफ के जवानों से साथ मिलकर हमेशा अच्छा लगता है, उनकी ट्रेनिंग, पैशन और जोश हमेशा चरम पर रहता है, हमेशा एक सीखने वाला अनुभव भी रहता है।"
Always a treat to meet the Jawans from @BSF_India . Their training, passion and enthusiasm is top-notch, always a learning experience. pic.twitter.com/HdMSVSdJhX
दूसरी वीडियो की बात करें तो अक्षय ने जवानों के साथ मौज-मस्ती के दौरान हैंडस्टैंड भी किया जिसे देख कर वहां खड़े सभी जवानों ने तालियां बजाई। उसमें वह एक जबरदस्त स्टंट करते दिख रहे हैं। इस दौरान अक्षय ने अपने दोनों हाथों से संतुलन बनाकर इस स्टंट को अंजाम दिया। वहीं, फिल्म की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं।
Privileged to have started the day with such a heartfelt interview at my favourite place in Delhi, the Red Fort with @sudhirchaudhary . This is a special one for #Kesari, coming up tonight on @ZeeNews pic.twitter.com/WvCRomVEe2