{"_id":"5c91980bbdec22141c6e6373","slug":"tanushree-dutta-come-back-in-film-to-fatwa-against-nazneen-patni-these-are-top-5-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री की पर्दे पर वापसी और अक्षय कुमार की जवानों संग होली सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री की पर्दे पर वापसी और अक्षय कुमार की जवानों संग होली सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
Wed, 20 Mar 2019 07:01 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
tanushree dutta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड में सनसनी मचा देने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म से पर्दे पर वापसी करेंगी। खबरों की मानें तो तनुश्री 10 साल बाद फिल्म करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस शॉर्ट फिल्म की कहानी न्यूकमर्स की पेचीदा जिंदगी पर आधारित होगी। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि यह शॉर्ट फिल्म कब तक बनकर तैयार होगी।
Gayatri Joshi
- फोटो : file photo
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं गायत्री जोशी को हम उनकी पहली फिल्म स्वदेस से जानते हैं। 20 मार्च 1974 को नागपुर में जन्मीं गायत्री आज 45 साल की हो गई हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
savi sidhu
- फोटो : YouTube
इन दिनों एक्टिंग छोड़कर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे एक्टर सवी सिद्धू काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पता चला है कि वह बुरे आर्थिक दौर से गुजार रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने की वजह से वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। सवी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'पांच' से की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अनुराग की ही फिल्म गुलाल और ब्लैक फ्राइडे, अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस में काम किया। उनकी बुरी स्थिति को देखते हुए अब अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nazneen Patni
- फोटो : social media
आल इंडिया उलमा बोर्ड, मध्य प्रदेश ने वसीम रिजवी की फिल्म की अदाकारा नाजनीन पाटनी को मंगलवार को फतवा जारी कर इस्लाम से खारिज कर दिया। इससे पहले फिल्म निर्देशक व अभिनेता सैयद वसीम रिजवी को भी इसी तरह का फतवा दिया जा चुका है। बोर्ड ने यह फतवा शरीयत ए इस्लामिया की रोशनी में पूछे गए सवाल पर दिया है।
विज्ञापन
Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भारतीय सैनिकों के लिए कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। हाल ही में वह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे। यहां इन दिनों ने जमकर मौज मस्ती की। साथ ही जवानों के साथ होली भी खेली। परिणीति और अक्षय ने जमकर डांस भी किया। जवानों के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।