फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के साथ इस एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू, बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

Wed, 20 Mar 2019 06:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 Mar 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
gayatri joshi birthday special know here life facts
gayatri joshi - फोटो : social media

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं गायत्री जोशी को हम उनकी पहली फिल्म स्वदेस से जानते हैं। 20 मार्च 1974 को नागपुर में जन्मीं गायत्री आज 45 साल की हो गई हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

gayatri joshi birthday special know here life facts
Gayatri Joshi - फोटो : file photo

गायत्री ने साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इसके बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में गायत्री ने जापान में भारत को प्रस्तुत किया। इस दौरान गायत्री को कई बड़े विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। उन्होंने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी जैसी कंपनियों के विज्ञापन किए। गायत्री ने हुंडई कार के विज्ञापन में शाहरुख के साथ काम किया था।

gayatri joshi birthday special know here life facts
gayatri joshi - फोटो : file photo

गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म स्वदेस में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट ना हुई हो लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी सराहा। साथ ही गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। इस फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
gayatri joshi birthday special know here life facts
gayatri joshi - फोटो : file photo

2005 में गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं। गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियलिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
gayatri joshi birthday special know here life facts
gayatri joshi - फोटो : file photo

फिल्मों से गायत्री आज दूर हैं लेकिन वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आने वालीं गायत्री ने खुद को बिल्कुल फिट रखा है। गायत्री एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और सुजैन खान की गहरी दोस्त हैं। तीनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed