फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: हाउसफुल 5 की शूटिंग हुई खत्म, फिल्म की कास्ट ने मनाया जश्न, साझा की सोशल मीडिया पर तस्वीरें

Tue, 24 Dec 2024 08:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट ने आखिर दिन को सेलिब्रेट भी किया है और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
Akshay Kumar Comedy Film HouseFull 5 Shooting Wrapped Up Cast Celebrate Last Day
फिल्म 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट शूट के आखिर दिन - फोटो : इंस्टाग्राम

24 दिसंबर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट नजर आ रही है। इन तस्वीरों में सभी एक्टर्स सेलिब्रेशन के मूड में दिख रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अगले साल रिलीज के लिए हाउसफुल 5 पूरी तरह से तैयार है। 

Akshay Kumar Comedy Film HouseFull 5 Shooting Wrapped Up Cast Celebrate Last Day
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson

फाइव का साइन बनाते हुए दिखे 
फिल्म हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट ने तस्वीरों में हाथ से पांच यानी फाइव का साइन बनाया हुआ है। साथ ही सभी केक भी काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह से सभी एक्टर्स फिल्म की शूटिंग खत्म होने का सेलिब्रेशन मना रहे हैं।

Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन और सरकार से मिल रहा सपोर्ट', पीड़ित बच्चे के पिता ने दिया बड़ा बयान

Akshay Kumar Comedy Film HouseFull 5 Shooting Wrapped Up Cast Celebrate Last Day
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson

बड़ी स्टार कास्ट है शामिल 
‘हाउसफुल 5’ में एक बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, श्रेय तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया जैसे कई नाम शामिल हैं। अक्षय और रितेश पहले रिलीज हो चुकी ‘हाउसफुल’ सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं। दोनों की कॉमेडी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में जैकलीन और नरगिस भी बतौर हीरोइन नजर आएंगी।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, 'वुमनाइजर' कहे जाने पर अविनाश ने की तोड़फोड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Comedy Film HouseFull 5 Shooting Wrapped Up Cast Celebrate Last Day
सोनम बाजवा फिल्म 'हाउसफुल 5' में - फोटो : इंस्टाग्राम

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी दिखीं 
पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम सोनम बाजवा भी ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा हैं। वह अब तक कई पंजाबी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी फिल्म में उनको कॉमेडी करते हुए देखना दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा। हाउसफुल 5 के आखिर दिन की शूटिंग पर वह भी काफी खुश नजर आईं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Comedy Film HouseFull 5 Shooting Wrapped Up Cast Celebrate Last Day
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

वैकेशन पर चले अक्षय कुमार शूटिंग के बाद 
फिल्म हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं, साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते हुए नजर आए। उनको एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ देखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed