फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की नई फिल्म के एलान के साथ ही अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक, दे डाली ये सलाह

Sat, 11 Jan 2020 09:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jan 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar comment on salman khan upcoming film kabhi eid kabhi diwali
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : social media

सलमान खान की एक फिल्म रिलीज होते ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार करने लगते हैं। फैंस को खुशखबरी देते हुए 10 जनवरी को सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म का एलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया उनकी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' है। सलमान के इस ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने उन पर चुटकी ली है।

akshay kumar comment on salman khan upcoming film kabhi eid kabhi diwali
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा- 'कभी ईद कभी दिवाली के लिए मेरे दोस्तों साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान और फरहाद सामजी को बधाई। आप सभी को शुभकामनाएं। इसके सीक्वल के लिए एक सुझाव भी है... कभी ईद कभी क्रिसमस।' 

akshay kumar comment on salman khan upcoming film kabhi eid kabhi diwali
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के इस ट्वीट पर अभी तक सलमान का कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि इस साल ईद पर सलमान खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत होने वाली है। सलमान खान की फिल्म 'राधे' ईद पर रिलीज होगी। वहीं अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar comment on salman khan upcoming film kabhi eid kabhi diwali
akshay kumar - फोटो : social media

'कभी ईद कभी दिवाली' की बात करें तो इसे साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में अभी पता नहीं चला है। वैसे अक्षय कुमार ने हालिया रिलीज फिल्म 'हाउसफुल 4' में साजिद नाडियाडवाला और फरहाद सामजी के साथ काम किया है।

विज्ञापन
akshay kumar comment on salman khan upcoming film kabhi eid kabhi diwali
गुड न्यूज, सलमान खान - फोटो : Social Media

सलमान और अक्षय की फिल्मों की टक्कर पहली भी हो चुकी है। 20 दिसंबर 2019 को सलमान खान की दबंग 3 रिलीज हुई। एक हफ्ते बाद 27 दिसंबर को अक्षय कुमार की गुड न्यूज आई। दोनों फिल्मों की तुलना करें ते अक्षय कुमार सलमान से कहीं आगे निकल चुके हैं। फिल्म 'गुड न्यूज' अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

जेएनयू हिंसा पर अजय देवगन का बयान और दीपिका के समर्थन में रघुराम राजन, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed